क्या आपको 2019 में अपने गाने एक प्यार का नगमा है के लिए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली बुजुर्ग महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) याद हैं? वह अब बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, और इस बार सुपरहिट ट्रैक Manike Mage Hithe गाकर. इस बार रानू मंडल ने श्रीलंकाई गायक-गीतकार योहानी (Sri Lankan singer Yohani Diloka De Silva) के Manike Mage Hithe ट्रैक को गाया है और उनका ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया है. कुछ साल पहले, रानू मंडल एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की एक प्यार का नगमा है गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं थीं. इन वर्षों में वह कई बार सुर्खियों में रही हैं.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो साल पहले, रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के प्रतिष्ठित गीत एक प्यार का नगमा है गाते हुए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. इसके उन्हें जल्द ही मुंबई के एक रियलिटी शो में बुलाया गया. शो के जज हिमेश रेशमिया ने रानू के सिंगिंग टैलेंट को मंजूरी दी और उनसे अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाना गाने का मौका भी दिया.
अब रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में छाईं हैं, उन्होंने वायरल हो रहे अपने नए वीडियो लाल टी-शर्ट और पैंट पहन रखी है और वो योहानी का Manike Mage Hithe सॉन्ग गा रही हैं. इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, योहानी ने गाने को मिली प्रतिक्रिया के बारे में बताया. उन्होंने कहा, कि प्रियंका चोपड़ा ने उनका गाना शेयर करती हैं. योहानी ने यह भी कहा, कि वह भारतीय संगीतकारों और सिंगर्स के साथ काम करना चाहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं