विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

स्कूल में टीचर ने किया महिला के साथ नागिन डांस, रुमाल निकालकर ऐसे बने सपेरा... देखें Video

राजस्थान (Rajasthan) में जालोर (Jalore) में सरकारी स्कूल के टीचर्स ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान नागिन डांस किया, जिसके लिए एक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है.

Also Read in
स्कूल में टीचर ने किया महिला के साथ नागिन डांस, रुमाल निकालकर ऐसे बने सपेरा... देखें Video
स्कूल में टीचर ने किया महिला के साथ नागिन डांस, देखें Viral Video

राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) में सरकारी स्कूल के टीचर्स ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान नागिन डांस किया, जिसके लिए एक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. कथित तौर पर ब्रेक के दौरान तीन टीचर्स को नाचते हुए देखा गया. उनमें से एक मास्टर ट्रेनर है, जिसे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए भेजा गया था.

'रानू मंडल' ने टिकटॉक पर मचाया धमाल, हाथ में माइक लेकर बोलीं- 'भगवान बहुत प्यार करता है मुझे...', देखें Video

वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को शिक्षकों में से एक को निलंबित कर दिया गया. अन्य दो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

राज्यसभा में वित्त मंत्री की भाषण के दौरान सोते दिखे दो सांसद, ट्विटर पर लोगों ने बनाए मजेदार Memes

देखें Viral Video:

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक रोशवाल के हवाले से लिखा है, ''हमने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है जिसने डांस करना शुरू किया था. अन्य दो लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकी उनकी अभी भर्ती हुई है और नियमों के बारे में नहीं जानते हैं. डांस करना बुरी बात नहीं है, लेकिन आचार संहिता का पालन होना चाहिए.''

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोले- 'रात के समय पेड़ ऑक्सीजन देते हैं...' लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

हालांकि, निलंबन आदेश पर विभाग के कुछ शिक्षकों ने आपत्ति जताई है. एक शिक्षक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "वे ब्रेक के समय में अन्य शिक्षकों के साथ आनंद ले रहे थे. इसमें अशिष्ट या हानिकारक क्या है? क्या कोई सरकारी कर्मचारी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय नहीं बिता सकता? यह उचित नहीं है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Jalore, Nagin Dance, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com