Viral Rail Video: भारतीय रेल का इन दिनों बेहद बुरा हाल है. लोग त्योहार पर अपने घर जाने के लिए तरसते नजर आए. वहीं जिसे रेल में जहां सीट मिली, वो वहीं बैठ गया. वहीं भारतीय रेल के अंदर से एक नजारा ऐसा भी आया, जहां एक यात्री ने दो बर्थ के बीच रस्सी लगाकर खाट बना डाली और अपना सफर पूरा किया. अब लोगों को वापस अपने काम-धंधे पर लौटने के लिए फिर रेल में सीट के लिए सफर करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय रेल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन से आया है, जो कि बेहद मार्मिक है.
चलती ट्रेन में छूट गया बच्चा (Rail Viral Video)
इटारसी जंक्शन से आए इस वीडियो में एक दंपति चलती रेल के आगे बेसहारा खड़े नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह दंपति कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरे थे और जब पलट कर देखा तो रेल चल पड़ी थी. वहीं इस पति-पत्नी के पैरों से जमीन खिसकने लगी, क्योंकि इनके बच्चे चलती ट्रेन में छूट गये थे, लेकिन रेल के आखिरी डिब्बे में मौजूद हरी झंडी दिखाने वाले रेल गार्ड को जब किसी शख्स ने चिल्लाकर कहा कि इनके बच्चे ट्रेन में रह गए हैं, तो रेल गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए चैन खींची और रेल रुकवा दी. इसके बाद दंपति रेल में चढ़ने के लिए दौड़ा. अब रेल गार्ड की इस होशियारी पर लोग सलाम ठोक रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
Salute to this Rail guard!!
byu/AfterSomeTime inindianrailways
लोगों ने ठोका रेलगार्ड को सलाम
अब इस वीडियो में रेलगार्ड की होशियारी पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. कई यूजर्स हैं, जिन्होंने अपने कमेंट बॉक्स में रेलगार्ड को सलाम ठोका है. एक ने लिखा है, 'रेलगार्ड जी गुडजॉब'. एक और यूजर ने लिखा, 'पेरेंट्स को तो कोई फर्क ही नहीं पड़ा'. एक और यूजर ने लिखा, 'आशा करता हूं कि इससे पेरेंट्स को सबक मिला गया होगा'. वहीं कई यूजर्स का यह भी कहना है कि यह पेरेंट्स अपने बच्चे को छोड़कर जाने की फिराक में लग रहा था. इस पर एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेन धीमी थी, पेरेंट्स चाहते तो चढ़ सकते थे'.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं