विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2012

पंजाब : थाने में दो लड़कियों की जमकर पिटाई

ठेकेदार ने शिकायत की थी कि ये दोनों लड़कियां शराब बेच रही हैं जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों लड़कियों से बिना पूछताछ के जमकर पिटाई कर दी।
मानसा: पंजाब के मानसा में राज्य पुलिस की दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। रविवार शाम पंजाब पुलिस थाने में दो लड़कियों की जमकर पिटाई की।

बीस से बाईस साल के बीच की उम्र की इन दोनों लड़कियों को एक शराब ठेकेदार की शिकायत पर पकड़ा गया। ठेकेदार ने शिकायत की थी कि ये दोनों लड़कियां शराब बेच रही हैं जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों लड़कियों से बिना पूछताछ के जमकर पिटाई कर दी। लड़कियों के विरोध करने पर भी वे नहीं रुके। पुलिस की इस करतूत पर समाजसेवी संस्थाओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cop Thrashes Woman, Cops Beat Women, Illicit Liquor, Mansa, Police Brutality, Punjab Police, पुलिसवालों ने महिला को पीटा, मानसा, शराब बेचना, पुलिस की दरिंदगी, पंजाब पुलिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com