विज्ञापन

भयंकर ऑफर: एक अजगर लाइए और फ्री में पिज्जा खाइए, जानिए क्या है पूरा मामला

Python Challenge Florida: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट काफी चर्चा में है, जिसके पीछे की वजह है फ्री पिज्जा ऑफर. दरअसल, ये रेस्टोरेंट फ्री पिज्जा के बदले अपने कस्टमर से अजगर ले रहे हैं.

भयंकर ऑफर: एक अजगर लाइए और फ्री में पिज्जा खाइए, जानिए क्या है पूरा मामला
यहां अजगर के बदले मिल रहा है FREE पिज्जा, आखिर रेस्टोरेंट क्यों दे रहा है ऐसा भयंकर ऑफर
Photo-istock

Burmese Pythons In Florida: पिज्जा को लेकर तो आपने कई ऑफर सुने होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पिज्जा के एक ऑफर को लेकर जो चर्चा चल रही है, उसे जानने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. दरअसल, अमेरिका का एक रेस्टोरेंट फ्री पिज्जा के बदले 'पायथन' (अजगर) लेने की वजह से चर्चा में है. बता दें कि, फ्लोरिडा में इन दिनों पायथन चैलेंज चल रहा है, जिसके चलते एवर्ग्लेड्स सिटी का एक रेस्टोरेंट अजगर लाने के बदले मुफ्त पिज्जा दे रहा है. यह अनोखी मुहिम पर्यावरण को बचाने की कोशिश का हिस्सा बताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया का सबसे क्यूट जीव, मासूमियत देख हो जाएंगे लट्टू, लेकिन जरा सा शोर सुनते ही कर लेते हैं 'सुसाइड'!

इन दिनों फ्लोरिडा के एवर्ग्लेड्स में कुछ अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. NBC Miami के मुताबिक, यहां पिज्जा के बदले लोगों से पैसे लेने की जगह अजगर लिए जा रहे हैं. एवर्ग्लेड्स सिटी के वाइल्डमैन्स पिज्जा, पास्ता एंड पायथन रेस्टोरेंट के मालिक डस्टिन क्रम (Dustin Crum) ने 2026 फ्लोरिडा पायथन चैलेंज को सपोर्ट करने के लिए यह अनोखा आईडिया निकाला है. 10 दिन तक चलने वाला यह एनवायरनमेंटल इवेंट 10 जुलाई से 19 जुलाई तक होता है, जिसका मकसद खतरनाक सांपों की संख्या को कम करना है. इस दौरान पेशेवर (प्रोफेशनल) शिकारी एवरग्लेड्स इकोसिस्टम को बचाने के लिए इन बाहरी प्रजाति के सरीसृपों (रेप्टाइल्स) को पकड़ते है. इसके लिए बाकायदा लोग नकद इनाम के लिए भी मुकाबला करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva Library

अजगर का हर हिस्सा इस्तेमाल (Using every part of the python)

दरअसल, बर्मीज पायथन यानी अजगर फ्लोरिडा के पर्यावरण के लिए सिरदर्द बन चुके हैं, जिसके कारण इंसानों से लेकर पशु-पक्षियों तक सभी इन से परेशान हैं, जिसके चलते फ्लोरिडा में इन दिनों पायथन चैलेंज चल रहा है. रेस्टोरेंट के मालिक डस्टिन का मानना है कि, इन छोटे कदमों से भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं. डस्टिन अजगर के बदले सिर्फ लोगों को पिज्जा ही नहीं खिला रहे हैं, बल्कि अजगर के हर अंग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. उनका कहना है कि, वे अजगर की स्किन से क्रीम और साबुन बना रहे हैं. वहीं हड्डियों का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में किया जा रहा है. साल 2000 से अप्रैल 2025 के बीच फ्लोरिडा के प्राकृतिक इलाकों से 23,500 से ज्यादा अजगर हटाए गए हैं. 2017 में भुगतान वाले प्रोग्राम के शुरू होने के बाद पकड़े और हटाए गए अजगरों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई.

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 1 हड्डी से मिला 15 करोड़ साल पुराने डायनासोर का सुराग, जिराफ जैसी गर्दन देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Python, Florida Python Challenge, Burmese Pythons, Invasive Species, Florida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com