विज्ञापन

CBSE करा रहा है AI और Python के 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स, बच्‍चों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे एप्‍लाई करें

CBSE Free Online Courses 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है. बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की जानकारी स्कूलों को साझा की है.

CBSE करा रहा है AI और Python के 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स, बच्‍चों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे एप्‍लाई करें

CBSE Free Online Courses 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है. बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की जानकारी स्कूलों को साझा की है. इन कोर्स के जरिए छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), Python, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसी आधुनिक तकनीकों की पढ़ाई बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे. 

किसके लिए हैं ये फ्री कोर्स

CBSE के अनुसार, ये ऑनलाइन कोर्स कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए उपलब्ध हैं. बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि वे छात्रों और उनके अभिभावकों तक इस जानकारी को पहुंचाए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन कोर्स में नामांकन के लिए प्रेरित करें. 

ये है 19 कोर्स की सूची- 

NIELIT Digital University पर उपलब्ध 19 कोर्स हैं-

  • AWS DevSecOps Basic
  • AWS DevSecOps Intermediate
  • AWS DevSecOps Advanced
  • Additive Manufacturing and 3D Printing
  • Bootcamp: RTL, IP Integration and SoC Signoff
  • CCC (English)
  • CCC (Hindi)
  • ChipCraft
  • DEEPCRAFT Studio
  • Introduction to Generative AI
  • Introduction to Python
  • O Level – Internet of Things (English)
  • O Level – Internet of Things (Hindi)
  • O Level – Python Language (English)
  • O Level – Python Language (Hindi)
  • O Level – Web Designing and Publishing (English)
  • O Level – Web Designing and Publishing (Hindi)
  • VLSI Design Flow (RTL to GDS-II)
  • Yuva AI for All

इन कोर्स का उद्देश्य छात्रों में डिजिटल स्किल्स और तकनीकी समझ विकसित करना है. 

Python और AI पर रहेगा खास फोकस

आज के समय में Python दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक है. इसका उपयोग AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, वेब डेवलपमेंट और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इसी तरह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में तेजी से अपनी जगह बना रही है. ऐसे में स्कूल स्तर पर इन तकनीकों की जानकारी छात्रों को भविष्य के करियर के लिए बेहतर तैयार कर सकती है. 

देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस

पूरी तरह मुफ्त होंगे कोर्स

CBSE की अधिसूचना के अनुसार, NIELIT Digital University प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ये सभी कोर्स छात्रों के लिए निःशुल्क हैं. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं. अलग-अलग कोर्स की अवधि भी अलग है. कुछ कोर्स डेढ़ घंटे के हैं, जबकि कुछ 100 घंटे से अधिक अवधि के हैं. 

कैसे करें नामांकन

इच्छुक छात्र NIELIT Digital University (NDU) के ऑनलाइन पोर्टल https://www.ndu.digital पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं और मुफ्त में नामांकन कर सकते हैं. CBSE ने स्कूलों से भी छात्रों को इस पहल के बारे में जागरूक करने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE AI Course, CBSE AI In School, CBSE AI Syllabus, Python, Free Classes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com