विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

कबूतरों की पॉटी पर बात कर रहे थे अमेरिकी सांसद, तभी कबूतर ऊपर से कर गया Potty, देखें VIDEO

कबूतर ने अमेरिकी सांसद के ऊपर लाइव इंटरव्यू के दौरान पॉटी कर दी. वो उस वक्त कबूतर के पॉटी करने की समस्याओं पर बात कर रहे थे. ये पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई.

Also Read in
कबूतरों की पॉटी पर बात कर रहे थे अमेरिकी सांसद, तभी कबूतर ऊपर से कर गया Potty, देखें VIDEO
अमेरिकी सांसद के ऊपर कबूतर ने की Potty, कैमरे में कैद हुआ VIDEO

कबूतर ने अमेरिकी सांसद के ऊपर लाइव इंटरव्यू के दौरान पॉटी कर दी. उस वक्त यूएस सांसद कबूतर के पॉटी करने से वाली समस्याओं पर बात कर रहे थे. ये पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई. डेमेक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव जैमी एंड्रेड (Jaime Andrade) शिकागो ट्रांजिट एथॉरिटी स्टॉप पर CBS 2 रिपोर्टर से बात कर रहे थे. उसी वक्त ये घटना हुई. Metro की खबर के मुताबिक, एंड्रेड बता रहे थे कि कबूतरों ने इस स्टॉप का बुरा हाल कर दिया है. तभी कबूतर ने उनके ऊपर पॉटी कर दी. बता दें, इस स्टॉप को 'पिजन पूप स्टेशन' भी कहा जाता है.

जैमी एंड्रेड सीबीएस रिपोर्टर लॉरेन विक्ट्री से बात कर रहे थे. जैसे ही उनके ऊपर पॉटी हुई तो उन्होंने कहा- 'क्या ऐसा मेरे साथ हुआ है? मुझे लगता है कि उन्होंने मुझ पर पॉटी की है. मुझे साफ करने जाना होगा.' उन्होंने ऊपर की तरफ देखा और सिर पर हाथ लगाकर साफ करने लगे.

सोमवार को इस वीडियो को ट्विटर पर रिपोर्टर लॉरेन विक्ट्री ने शेयर किया है. उनके ट्वीट पर कई लोग कमेंट कर चुके हैं. इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.

CBS Chicago के मुताबिक, एंड्रेड इरविंग पार्क ब्लू लाइन स्टेशन को साफ करने के लिए अभियान चला रहे हैं. यहां चिड़‍ियों की पॉटी और पंखों से काफी गंदगी हो जाती है. अगस्त में सीटीए राइडर डेरेक बार्थेट ने न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था, 'ये बिलकुल फनी नहीं है. जब आपके घर में पालतू जानवर होता है तो आपको जूतों को दूर रखना पड़ता है.'

ये खबरें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को बताया 'फादर ऑफ कंट्री', लोग बोले- 'ऐसा कब हुआ...'

Google Pixel Vs iPhone X: आनंद महिंद्रा ने की दोनों फोन के कैमरे की तुलना, आए ऐसे रिएक्शंस

सड़क किनारे Masturbate कर रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने फोटो क्लिक की और...

भारत घूमने आया दुनिया का सबसे अमीर जुआरी, पहनी थी इतनी महंगी घड़ी जितने में आ जाए घर और कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pigeon, Pigeon Poop, US Lawmaker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com