Philippines के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते को विदेश में रहने वाली फिलीपींस की एक महिला को किस लेने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बीबीसी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय घटी, जब दुतेर्ते एक कार्यक्रम में यहां रह रहे फिलीपींस के श्रमिकों से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने दो महिलाओं को एक किताब की निशुल्क प्रति देने के लिए बुलाया.
'दस का दम' के प्रोमो में सलमान से मिली 'Kiss' से हुईं फेमस, यूं बदली योगिता की जिंदगी
महिलाएं दुतेर्ते के बगल में खड़ी देखीं गईं थीं. दुतेर्ते ने पहली महिला को गले लगाया और उसके गालों पर चुंबन लिया और इसके बाद वह दूसरी महिला के होठों पर चुंबन लेने के लिए झुके. दुतेर्ते के इस कदम से महिला घबरा गई और शर्माने लगी. अंतत: राष्ट्रपति होठों पर चुंबन लेने के लिए महिला की तरफ झुक ही गए. जहां युवती हंस रही थी और वहां मौजूद भीड़ आनंदित हो रही थी, वहीं इंटरनेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियां आ रही थीं.
रोबोट को KISS करने की कोशिश करने लगा ये हॉलीवुड स्टार, देखिए क्या हुआ फिर
दक्षिणपंथी संगठन गैब्रिएला ने इस घटना को महिलाओं से घृणा करने वाले राष्ट्रपति का घृणित कार्य का नाम दिया है. संगठन ने कहा कि यह वास्तविक नीतियों से ध्यान हटाने और दुतेर्ते की कमजोर लोकप्रियता से निपटने के लिए एक कमजोर प्रयास था. सीएनएन के अनुसार, दुतेर्ते ने मंच पर महिला से पूछा कि क्या वह 'सिंगल' है? दुतेर्ते की लंबे समय से साथी एक महिला से उन्हें एक बेटी भी है.
(इनपुट-IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Philippines, Rodrigo Duterte, Rodrigo Duterte Kiss, Philippines President Kiss