विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2021

थप्पड़ मारकर चिकन पकाता है यह शख्स, वीडियो देख नहीं होगा यकीन - देखें Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे एक यूट्यूबर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने यह दिखाया है कि उसने आग में नहीं बल्कि, चिकन को थप्पड़ मार-मारकर पकाया (cooked chicken by slapping) है.

Also Read in
थप्पड़ मारकर चिकन पकाता है यह शख्स, वीडियो देख नहीं होगा यकीन - देखें Video
थप्पड़ मारकर चिकन पकाता है यह शख्स, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

दुनियाभर में खाना पकाने के लिए कई तरीके होते हैं. बहुत से लोग का खाना बनाने का स्टाइल भी काफी अलग होता. लेकिन एक चीज है जो खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है, वह है आग. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और यह सोचते रह जाएंगे कि भला ऐसे भी कोई खाना बना सकता है. एक यूट्यूबर (Youtuber) ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने यह दिखाया है कि उसने आग में नहीं बल्कि, चिकन को थप्पड़ मार-मारकर पकाया (cooked chicken by slapping) है. कहने का मतलब है कि, उसने थप्पड़ की गर्मी से चिकन को खाने लायक बना दिया.

वीडियो में आप देखेंगे कि यूट्यूबर अपनी बात को वैज्ञानिक तरीके से साबित करके बता भी रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो Louis Weisz नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अबतक 70 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में यूट्यूबर ने लिखा, ‘मैंने एक चिकन को थप्पड़ मारकर पका दिया.' 13 मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो में यूट्यूबर एक थप्पड़ मारने वाली मशीन के जरिए चिकन को पकाता है.

देखें Video:

ऐसा करने के लिए वह कच्चे चिकन को मशीन के नीचे रखता है. मशीन चिकन पर हजारों थप्पड़ मारती है. इससे जो गर्मी पैदा होती है, उससे तापमान 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. आखिर में शख्स अपने इस एक्सपेरिमेंट में सफल हो जाता है. इतना ही नहीं, वह थप्पड़ से पके चिकन को वीडियो में खाकर भी दिखाता है. वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने यूट्यूबर की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने उसका जमकर मजाक भी उड़ाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cook Chicken By Slapping It, Food Recipe, Chicken Cooking Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com