विज्ञापन

आ गया 'राफेल वाला यार', भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

फ्रांस और भारत एक दूसरे के बहुत ही भरोसेमंद साझेदार हैं. दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई बड़े MoU होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पाकिस्तान और चीन की रातों की नींद उड़ सकती है.

आ गया 'राफेल वाला यार', भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
भारत और फ्रांस के बीच होंगे कई अहम समझौते.
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं
  • 17 फरवरी को मैक्रों की पीएम मोदी से मुंबई में मुलाकात होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा होगी
  • भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, हेलीकॉप्टर, पनडुब्बी और एआई टेक्नोलॉजी से जुड़े नए समझौते किए जाने की संभावना है
मुंबई:

भारत का राफेल वाला यार यानी कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक हाईलेवल डेलिगेशन के साथ मुंबई पहुंच गए हैं. 17 फरवरी, मंगलवार को मैक्रों पीएम मोदी से मिलेंगे. मैक्रों ऐसे समय में भारत आए हैं जब रक्षा सहयोग और एआई टेक्नोलॉजी वैश्विक एजेंडे में सबसे ऊपर है. भारत और फ्रांस के बीच रक्षा के क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की उम्मीद जताई जा रही है. मैक्रों के इस दौरे पर चीन और पाकिस्तान की पैनी नजर है.

ये भी पढ़ें- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचेंगे, जानिए क्यों ये महत्वपूर्ण

Latest and Breaking News on NDTV

भारत-फ्रांस के बीच होंगे कौन से अहम समझौते?

मंगलवार, 17 फरवरी को मैक्रों की मुलाकात 3 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई लोकभवन में होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एमओयू का एक्सचेंज होगा और संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान फ्रांस और भारत के बीच कई अहम रक्षा समझौते हो सकते हैं. वहीं पुराने रक्षा समझौते को 10 साल और बढ़ाया जा सकता है.

हैमर मिसाइल डील

114 राफेल विमानों के बाद भारत और फ्रांस के बीच एक और बड़ा रक्षा सौदा होने जा रहा है. भारत ने राफेल में इस्तेमाल होने वाली हैमर मिसाइल के लिए डील की है. दिलचस्प बात यह है कि इस मिसाइल का निर्माण अब भारत में ही किया जाएगा. इसके लिए MoU साइन होने की उम्मीद है.

जॉइंट नेवल एक्सरसाइज और लॉजिस्टिक सपोर्ट 

इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए भारत और फ्रांस के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में जॉइंट नेवल एक्सरसाइज और लॉजिस्टिक सपोर्ट बढ़ाए जाने पर समझौता हो सकता है.

हेलीकॉप्टर पनडुब्बी के क्षेत्र में नए समझौते

भारत और फ्रांस एक दूसरे के बहुत ही भरोसेमंद साझेदार हैं. ऐसे में दोनों देशों के बीच हेलीकॉप्टर, जेट इंजन टेक्नोलॉजी, पनडुब्बी के क्षेत्र में नए समझौते होने की उम्मीद जताई जा रही है.

राफेल के मरीन वर्जन के दामों पर चर्चा

भारत अपने एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए राफेल का मरीन वर्जन खरीदने जा रहा है. मैक्रों के भारत दौरे के दौरान इसकी कीमतों पर चर्चा की जा सकती है.

टाटा एयरबस के H125: वर्चुअल उद्घाटन

पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी कर सकते हैं. 

AI से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर

 स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है, जो व्यावसायिक उद्देश्यों के बजाय जनहित के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग में साझा रुचि को उजागर करते हैं.

बता दें कि इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होटल ताज महल पैलेस में भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम में शामिल होंगे.फिर 8 बजकर 15 मिनट पर वह गेटवे ऑफ इंडिया पर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन और कल्चरल कमेमोरेशन में शामिल होंगे. 

एयरपोर्ट पर मैक्रों का हुआ भव्य स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति बुधवार तड़के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उनका स्वागत राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फूलों के बुके के साथ किया. वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजीत पवार भी इस दौरान वहां मौजूद रहे.  स्वागत बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनका प्रतिनिधिमंडल होटल ताज महल के लिए रवाना हो गया. बता दें कि इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति का ये दौरा भारत एआई इम्पैक्ट समिट के लिहाज से अहम माना जा रहा है.  

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India France Defence Deal, India France Deal, Emmanuel Macron, Emmanuel Macron India Visit, Emmanuel Macron In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com