हमारे देश में गर कोई काम न बने या फिर उसे करने में कोई परेशानी आ रही हो, तो लोग सबसे आसान रास्ता निकालते हैं और वो है जुगाड़. जुगाड़ एक ऐसी चीज है, जो किसी भी मुश्किल और नामुमकिन काम को भी आसान बना देता है. सोशल मीडिया पर भी आए दिन भारतीयों के देसी जुगाड़ के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोगों को भी ऐसे वीडियो देखना काफी पसंद होता है. जुगाड़ का एक नया वीडियो (Jugaad Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में बाइक को बस के ऊपर चढ़ाने का गजब जुगाड़ लगाया गया है. ये जुगाड़ देखने में जितना मुश्किल है उतना ही करने वाले के लिए मुश्किल. लेकिन, फिर भी वीडियो देखने के बाद लोग जुगाड़ करने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं.
देखें Video:
वाह क्या BALANCE है ????????????#HINDUSTANI जुगाड़ again???????????????? pic.twitter.com/cVxYKvNXnT
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) September 21, 2021
इस जुगाड़ वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- वाह क्या बैलेंस है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बस खड़ी और उसके पास ही 4 लोग एक बाइक को पकड़े खड़े हैं.सभी मिलकर बाइक को बस के ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, जब बात नहीं बनती, तभी उनमें से एक शख्स बाइक को अपने सिर पर रखता है और बैंलेस बनाकर सीढ़ियों से धीरे-धीरे बस के ऊपर चढ़ जाता है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
लोग इस शख्स के गजब बैलेंस को देखकर हैरान है. किसी के लिए सिर पर इतनी भारी भरकम बाइक रखकर इतनी आसानी से ऊपर चढ़ना बहुत मुश्किल होगा. लेकिन ये शख्स तो बिना किसी परेशानी के बाइक को लेकर चढ़ गया. देखकर ऐसा लग रहा है कि बाइक में ज़रा भी वजन है ही नहीं, लेकिन आप भी जानते हैं कि बाइक कितनी वजनी होती है. इस वीडियो को अबतक सैंकड़ों लोग देख चुके हैं. लोग वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये हिंजुस्तानी मेहनत वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं