विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2022

संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री सुनकर लोग हुए ख़ुश कहा- ये तो अद्भुत है, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं तभी एक शख्स क्रिकेट में कमेंट्री करता हुआ नज़र आ रहा है. रन लेने की बात हो या फिर दर्शकों से सवाल करना हो, लड़का सभी बात संस्कृत में ही कर रहा है. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.

संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री सुनकर लोग हुए ख़ुश कहा- ये तो अद्भुत है, देखें वायरल वीडियो

क्रिकेट को इस देश में एक धर्म की तरह देखा जा जाता है और क्रिकेटरों को भगवान की तरह. क्रिकेट देश के लगभग सभी हिस्सों में बड़े ही शान के साथ खेला जाता है. इस देश में ऐसा कोई इंसान नहीं है, जो क्रिकेट के बारे में बात नहीं करता हो. गल्ली हो या मुहल्ले या फिर प्लेग्राउंड, हर जगह क्रिकेट खेला जाता है. सोशल मीडिया पर आए दिन क्रिकेट से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री कर रहा है. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं तभी एक शख्स क्रिकेट में कमेंट्री करता हुआ नज़र आ रहा है. रन लेने की बात हो या फिर दर्शकों से सवाल करना हो, लड़का सभी बात संस्कृत में ही कर रहा है. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @hiteshshankar नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, जिसे 5 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वाकई में संसकृत एक मीठी बोली है, क्रिकेट कमेंट्री सुनकर मजा आ गया. 

देखें वीडियो- महान एयरलाइन फ्लाइट की चीन में होगी लैंडिंग, भारत में की थी आपात लैंडिंग की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Sanskrit Commentary, Sanskrit Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Sanskrit Cricket Commentary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com