विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2021

मोर ने स्लो मोशन में फैलाए पंख और फिर मनमोहक अंदाज़ में करने लगा डांस, लोग बोले- ये है कुदरत का करिश्मा - देखें Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोर के जुदा अंदाज को देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा. इसमें आप बड़ी बारीकी से मोर को अपने पंख फैलाते देख सकते हैं. इस वीडियो को देखकर कई लोग मोर के इस अलग अंदाज के दीवाने हो गए.

मोर ने स्लो मोशन में फैलाए पंख और फिर मनमोहक अंदाज़ में करने लगा डांस, लोग बोले- ये है कुदरत का करिश्मा - देखें Video
मोर ने स्लो मोशन में फैलाए पंख और फिर मनमोहक अंदाज़ में करने लगा डांस

मोर अपने खूबसूरत पंखों से साथ बेहद मनमोहक डांस के लिए फेमस है. क्या आपने किसी मोर को नाचते हुए देखा, खासकर की स्लो-मोशन में. जी हां, रह गए न आप भी दंग. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोर के जुदा अंदाज को देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा. इसमें आप बड़ी बारीकी से मोर को अपने पंख फैलाते देख सकते हैं. इस वीडियो को देखकर कई लोग मोर के इस अलग अंदाज के दीवाने हो गए.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएफएस अफसर सुधा रमन ने शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘अपने वीक डे की थकान को दूर भगाएं, सिर्फ इस खूबसूरत वीडियो को देखकर.' जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. इस वीडियो को हज़ारों लोगों ने लाइक किया है और 200 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है.

देखें Video:

मोर का मनमोहक डांस देखने के बाद लोगों ने जमकर अपने रिएक्शन पोस्ट करना शुरू कर दिए है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "सच में ऐसा वीडियो देखने के बाद हर कोई खुशी से चहक उठेगा". एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये कमाल का नजारा है, भला कौन ऐसे खूबसूरत लम्हें को देखने का मौका गंवाना चाहेगा". इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि, "इस धरती पर मौजूद हर जीव की खासियत लोगों को खुश कर सकती है". साथ ही एक अन्य कमेंट में लिखा है कि, "ऐसे वीडियो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है".

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को खूब शेयर किया है. यकीन मानिए इस शानदार वीडियो को देखकर आपकी नजरों को सुकून मिलेगा. आपको बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो छाए रहते हैं, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचते हैं. तो आप भी अपने वीकएंड का लुत्फ इस खूबसूरत मोर के डांस को देखकर उठाइए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dancing Peacock, Slowmo Dance, Peacock Dance, Peacock Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com