विज्ञापन

पटना का 'जेम्स बॉन्ड' पति! भिड़ाया ऐसा फिल्मी दिमाग...रंगे हाथों पकड़ी गई बेवफा बीवी, चप्पल में लगाया था ट्रैकर

अगर आपको लगता है कि जीपीएस सिर्फ रास्तों की जानकारी देता है, तो पटना के इस पति की कहानी सुन लीजिए. शक का कीड़ा ऐसा जागा कि भाई साहब ने पत्नी की चप्पल में ही जीपीएस फिट कर दिया और फिर जो लाइव लोकेशन मोबाइल पर दिखी, उसने बीवी के 'सीक्रेट आशिक' का सारा खेल ही बिगाड़ दिया.

पटना का 'जेम्स बॉन्ड' पति! भिड़ाया ऐसा फिल्मी दिमाग...रंगे हाथों पकड़ी गई बेवफा बीवी, चप्पल में लगाया था ट्रैकर
बेवफाई पर भारी पड़ी टेक्नोलॉजी! चप्पल में GPS और आशिक का 'दी एंड'! पति ने भिड़ाया ऐसा दिमाग, रंगे हाथों पकड़ी गई बेवफा बीवी
AI

Patna GPS wife tracking case: पटना के फुलवारी शरीफ में जासूसी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर 'जेम्स बॉन्ड' भी शरमा जाए. एक शक करने वाले पति ने अपनी पत्नी की चप्पल में ही चुपके से GPS ट्रैकर फिट कर दिया...फिर क्या था, तकनीक ने अपना काम किया और पति ने सीधे घर पर धावा बोलकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इसके बाद जो ड्रामा हुआ, उसने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी.

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में इन दिनों 'स्मार्ट जासूसी' की बड़ी चर्चा है. मामला एकता नगर का है, जहां एक पति को अपनी धर्मपत्नी के चाल चलन पर थोड़ा 'डाउट' था. अब सबूत कैसे जुटाएं? तो जनाब ने सीधा टेक्नोलॉजी का सहारा लिया. उन्होंने चुपके से पत्नी की चप्पल में छोटा सा GPS डिवाइस फिट कर दिया, ताकि बीवी का हर कदम उनके मोबाइल पर लाइव दिखता रहे. शनिवार का दिन था, पति देव काम पर निकले लेकिन उनका ध्यान अपनी मोबाइल स्क्रीन पर लगा था. अचानक उन्हें लोकेशन कुछ संदिग्ध लगी. लोकेशन घर की ही थी पर टाइमिंग और हरकतों ने खतरे की घंटी बजा दी. बस फिर क्या, पति ने ऑफिस से मार दी पलटी और सीधे घर पहुंच गए.

चप्पल ने खोल दी पोल (Slipper GPS Exposed The Secret)

जैसे ही पति ने घर का दरवाजा खोला, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अंदर पत्नी अपने 'खास दोस्त' यानी प्रेमी के साथ मौजूद थी. रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद वहां वो बवाल मचा कि मोहल्ला इकट्ठा हो गया. पति का पारा इतना चढ़ा कि आरोप लगा कि उसने प्रेमी की पिस्तौल और सोने की चैन तक छीन ली. शोर शराबा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को फोन घुमा दिया. हंगामे के बीच धक्का मुक्की हुई और मामला सीधा थाने जा पहुंचा. पुलिस स्टेशन में भी घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लोग हैरान थे कि कोई पत्नी की चप्पल में जीपीएस लगाने का ऐसा 'खतरनाक' आईडिया कैसे ला सकता है.

ये भी पढ़ें:-दौलत, कैंसर और 28 साल छोटी बीवी...चीनी रईस ने वसीयत में लुटाए 405 करोड़, भड़की पहली पत्नी, बच्चों में मची खलबली

थाने में सुलझा 'इश्क' का मामला (Compromise At The Police Station)

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज आलम ने बताया कि 112 की टीम सबको थाने तो लाई थी, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी. अंत में पति, पत्नी और प्रेमी के बीच 'समझौता' हो गया और सब बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने अपने रास्ते निकल गए. भले ही थाने में मामला शांत हो गया हो, लेकिन पूरे पटना में लोग अब इस 'चप्पल वाले जीपीएस' के किस्से मजे लेकर सुना रहे हैं. वाकई, शक जब डिजिटल हो जाए, तो अंजाम कुछ ऐसा ही होता है.

ये भी पढ़ें:-तेरे पैसों की पी रहे हैं? ऋषिकेश में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गंगा किनारे छलकाया जाम..पुलिस को दिखाई धौंस!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna GPS Wife Tracking Case, Husband Caught Wife With Boyfriend In Patna, Patna Gps News, Husband Catches Wife Affair, GPS In Slipper, Boyfriend Ke Sath Pakdi Gayi Patni, Phulwari Sharif Viral News, Husband Tracks Wife With GPS In Slippers, Extramarital Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com