विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

पैसेंजर की बैग चेकिंग में सामने आया चोरी का माल, देख लोग बोले- प्लेन में ट्रेन वाली हरकत

Plane Me Train Wali Harkat: वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बंदे ने कुछ ऐसा किया है जिसे उसके लिए खुलेआम सबके सामने जमकर लताड़ लगाई गई है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि, ट्रेन वाली हरकतें प्लेन में क्यों कर रहे हो भाई?

पैसेंजर की बैग चेकिंग में सामने आया चोरी का माल, देख लोग बोले- प्लेन में ट्रेन वाली हरकत
फ्लाइट में ट्रेन वाली हरकत...पैसेंजर ने चुराई लाइफ जैकेट, भीड़ के बीच खुली पोल

Man Caught Thiefting Life Jacket In Plane Viral Video: फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों से आमतौर पर यह उम्मीद की जाती है कि वे जिम्मेदार और समझदार होंगे, लेकिन हाल ही में एक फ्लाइट में जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. एक पैसेंजर को प्लेन से लाइफ जैकेट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और उस पर सरेआम जमकर लताड़ लगाई गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

यात्री की हरकत पर फ्लाइट में जमकर हंगामा (flight passenger steals life jacket)

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @travel.instaagram नाम के हैंडल ने पोस्ट किया है, जिसे अब तक 69 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक अन्य पैसेंजर से कहता है, भैया, ये सही नहीं है, जरा बैग खोलिए. जब पैसेंजर अनमने तरीके से बैग खोलता है, तो उसमें से एक लाइफ जैकेट निकलती है. लाइफ जैकेट मिलने के बाद वीडियो में शख्स कहता है, ये किसी की जान बचाने के लिए होती है और आप इसे चुराकर ले जा रहे हो. ये चीजें सही नहीं हैं. जवाब में पैसेंजर लापरवाही से कहता है, रखो न यार. इस पर शख्स उसे फटकारते हुए कहता है, इसीलिए आपके बैग से निकाला, क्योंकि ये गलत है.

यहां देखें वीडियो

लोग बोले- भैया इसका करोगे क्या? (viral flight theft video)

इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को नाराज़ कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, ट्रेन वाली हरकतें प्लेन में क्यों कर रहे हो भाई? दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, इसको लगा होगा रेनकोट है, फ्री में ले जाऊं. एक अन्य ने लिखा, ये तो सिविक सेंस की सरेआम बेज्जती है. बता दें कि फ्लाइट से लाइफ जैकेट चोरी करना एक गंभीर अपराध है. DGCA (Directorate General of Civil Aviation) और एयरलाइन्स की नियमावली के अनुसार, यह सुरक्षा उल्लंघन है और इसके लिए ₹50,000 तक का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है. हालांकि, यह वीडियो इंडिगो फ्लाइट का बताया जा रहा है, लेकिन घटना किस रूट या फ्लाइट की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight Me Chori Karte Pakda Gya Passenger, Man Caught Thiefting Life Jacket In Plane Viral Video, Flight Passenger Steals Life Jacket, Viral Flight Theft Video, Indigo Flight Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com