Dark Parle-G: यूं तो आज के समय में मार्केट में एक से बढ़कर एक सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे बिस्किट उपलब्ध हैं, लेकिन जो बात और पहचान पारले-जी की है, वो किसी और ब्रांड के बिस्किट की नहीं है. पारले-जी बिस्किट से भला कौन वाकिफ नहीं है. देखा जाए तो पारले-जी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर का सबसे अधिक बिकने वाला बिस्किट रहा है. इस बिस्किट के साथ कई लोगों की बचपन की यादें जुड़ी हैं, जिनके लिए पारले-जी बिस्किट नहीं, बल्कि एक इमोशन है. ये वो बिस्किट है, जिसे लोगों ने चाय या दूध ही नहीं, बल्कि पानी में डूबाकर भी खाया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर पारले-जी बिस्किट को लेकर खूब चर्चा चल रही है. दरअसल, कहा जा रहा है कि पारले-जी कंपनी बिस्किट का एक नया फ्लेवर मार्केट में ला रही है. इस डार्क पार्ले-जी की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वहीं कुछ लोग इस पर मीम्स बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं.
यहां देखें पोस्ट
Whats Dark Parle-G now 😭😭 pic.twitter.com/y8pLWk6O9f
— Ramen (@CoconutShawarma) March 5, 2024
पारले-जी का नया फ्लेवर (parle g new flavour)
वायरल हो रहे पारले-जी बिस्किट के इस अवतार को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें करते हुए अंदाजा लगा रहे हैं कि, ये चॉकलेट फ्लेवर (chocolate flavour parle g) का हो सकता है. वायरल तस्वीरों में दिख रहे बिस्किट की पैकेजिंग बेहद अलग है. वहीं पुराने के मुकाबले नये बिस्किट थोड़े डार्क कलर के नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक पारले प्रोडक्ट्स की ओर से इसे लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा जमकर हो रही है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस बिस्किट की तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट (parle-g or dark parle-g)
पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये तस्वीरें पूरी तरह से एआई से बनाई गईं और फर्जी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, सादा पार्ले जी डार्क पार्ले जी से कहीं बेहतर है. तीसरे यूजर ने लिखा, आपका पसंदीदा रंग कौन सा है? चौथे यूजर ने लिखा, इसे अभी तक मार्केट में कहीं नहीं देखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं