विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2020

इमरान खान के मंत्री पहुंचे शादी में... रिपोर्टर ने पूछा ऐसा सवाल कि जड़ दिया जोरदार थप्पड़

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक शादी समारोह में एक टीवी एंकर को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई.

इमरान खान के मंत्री पहुंचे शादी में... रिपोर्टर ने पूछा ऐसा सवाल कि जड़ दिया जोरदार थप्पड़
पाकिस्तान : मंत्री ने टीवी एंकर को थप्पड़ मारा.

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक शादी समारोह में एक टीवी एंकर को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई. पाकिस्तानी मीडिया में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. सूत्रों ने बताया कि फैसलाबाद में एक शादी समारोह में चौधरी व पाकिस्तान के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता आपस में बातें कर रहे थे. इसी बीच एक टीवी चैनल के एंकर वहां पहुंचे, दोनों के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई.

Video: फैन ने पुराने मोबाइलों से बनाई विराट कोहली की तस्वीर, तो देखकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

सूत्रों का कहना है कि पहले फवाद चौधरी ने एंकर को थप्पड़ रसीद कर दिया जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर कर मामला शांत कराया.

अनुपम खेर ने इस अंदाज में ''टिकटॉक'' पर मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया Video

सूत्रों का कहना है कि एंकर ने देश की विवादास्पद टिकटॉक स्टार हरीम शाह के हवाले से चौधरी से कोई सवाल किया था जिस पर वह नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि ऐसे एंकर का पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं है। पत्रकारिता में घुसे ऐसे लोगों को बेनकाब करना उनका फर्ज है.

TikTok Top 5: Chris Gayle ने टिकटॉक पर एंट्री करते ही किया धमाल, 98 लाख से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

रिपोर्ट में बताया गया है कि फवाद चौधरी इससे पहले भी एक समारोह में एक अन्य एंकर को थप्पड़ मार चुके हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fawad Hussain, Fawad Hussain Slaps Journalist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com