दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें पेंटिग्स (Paintings) से बेहद लगाव है. पेंटिंग्स के ज़रिए वो भावनाओं को समझते हैं. देखा जाए तो पेंटिंग्स की कीमत लाखों और करोड़ों में होती है. इसलिए लोग इसे संभाल कर रखते हैं. सोशल मीडिया पर एक ख़बर बहुत ही तेज़ी से हो रही है. वायरल ख़बर के मुताबिक, एक चौकीदार (Guard Ruins Costly Painting) ने गलती से (या जानबूझकर) साढ़े सात करोड़ रुपए की पेंटिंग बर्बाद कर दी है.
theguardian की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला रूस के एकटेरिन्बर्ग का है. यहां के येल्तसिन सेंटर में पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई थी. इसमें तीन चेहरे की एक पेंटिंग को प्रदर्शनी के लिए रखा गया था. लेकिन एक गार्ड ने इस पेंटिंग को बर्बाद कर दिया. उसने इस पेंटिंग पर बॉल पेन से आंखें बना डालीं. इस गार्ड को ये भी नहीं पता था कि ये पेंटिंग कितनी महंगी है. इस पेंटिंग की कीमत एक मिलियन डॉलर यानी लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए रखी गई थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बोर होने लगा था सिक्युरिटी गार्ड
प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग बिल्कुल सही थी, मगर ड्यूटी के दौरान गार्ड बोर होने लगा और अपनी कलम निकाली और पेंटिंग में आंखें बना दी.जानकारी के मुताबिक, ये मामला 7 दिसंबर का है. गार्ड एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. अभी तक लोगों को इस गार्ड के इरादे के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं