विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

दुबई जाने वाली फ्लाइट में सिर्फ एक ही यात्री, महिला ने बताई ऐसी वजह कि सब हैरान रह गए - देखें Video

लातविया की एक महिला दुबई जाने वाली फ्लाइट में अकेली यात्री बन गईं. संघर्ष के माहौल के बीच उन्होंने नौकरी के लिए यह यात्रा की और अपना अनोखा अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

दुबई जाने वाली फ्लाइट में सिर्फ एक ही यात्री, महिला ने बताई ऐसी वजह कि सब हैरान रह गए - देखें Video
दुबई जाने वाली फ्लाइट में सिर्फ एक ही यात्री, महिला ने बताई ऐसी वजह कि सब हैरान

जब ज्यादातर लोग संघर्ष और तनाव के माहौल की वजह से ड़ने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय एक महिला वहां पहुंचने के लिए विमान में सवार हुई. हैरानी की बात यह रही कि पूरे विमान में वह अकेली यात्री थी. इस अनोखे अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दुबई जाने वाली फ्लाइट में अकेली यात्री

इस महिला का नाम Marina Gilla है. वह लातविया (Latvia) की रहने वाली हैं और अंग्रेजी भाषा की शिक्षिका हैं. मारिना ने बताया कि वह Riga से दुबई जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सवार हुईं. लेकिन, उस दिन विमान में उनके अलावा कोई भी यात्री नहीं था.

मारिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 8 मार्च 2026 को जब वह दुबई के लिए उड़ान भर रही थीं, तब विमान में वह अकेली यात्री थीं. उन्होंने लिखा, कि यह अनुभव काफी अजीब था, क्योंकि आमतौर पर किसी भी कमर्शियल फ्लाइट में इतने कम यात्री नहीं होते.

देखें Video:

क्यों लिया दुबई जाने का फैसला

मारिना ने बताया कि उन्हें दुबई में एक अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिला था. यही वजह थी कि उन्होंने इस समय भी वहां जाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फ्लाइट रद्द नहीं होगी और वह सुरक्षित तरीके से संयुक्त अरब अमीरात
पहुंच जाएंगी.

फ्लाइट में मिला खास अनुभव

मारिना के अनुसार विमान में चार फ्लाइट अटेंडेंट मौजूद थे. चूंकि, कोई अन्य यात्री नहीं था, इसलिए क्रू मेंबर अलग-अलग सीटों पर बैठकर आराम कर रहे थे और खाना खा रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि पायलट खुद उनसे मिलने आए और उड़ान में देरी के लिए माफी भी मांगी.

मारिना ने कहा कि फ्लाइट थोड़ी देर से थी, लेकिन यात्रा आरामदायक रही. उन्हें क्रू की ओर से काफी खाना भी दिया गया. वह सुरक्षित तरीके से दुबई पहुंच गईं और अब अपनी नई नौकरी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: 27 साल के हो, 2 लाख से कम कमाते हो तो अप्लाई मत करो, कंपनी ने जॉब के लिए रखीं अजीब शर्तें, लोगों को आया गुस्सा

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान कौन हैं? मॉडल से वॉइस-ओवर आर्टिस्ट तक, बना चुकी हैं अलग पहचान

72 घंटे में नौकरी गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी… अब 8 गुना ज्यादा कमा रही है AI इंजीनियर, जानिए कैसे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marina Gilla Dubai Flight, Only Passenger On Plane Dubai, Latvia Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com