Jugaad Viral Video: जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों के क्या कहने. जुगाड़ के मामले में हमारा देश सबसे अव्वल है और यहां कि जुगाड़ तकनीक सुपर हिट. इंटरनेट पर अक्सर देसी जुगाड़ से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन आज जो जुगाड़ हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर यकीनन आप उस शख्स के दिमाग की तारीफ करते नहीं थकेंगे, जिसने यह तगड़ा जुगाड़ लगाया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स ने गजब का देसी जुगाड़ लगाकर पुरानी टीवी को ही कूलर में बदल डाला है.
पुरानी टीवी वाला कूलर
इस जुगाड़ वीडियो को देखकर यकीनन आप भी उस शख्स के फैन हो जाएंगे, जिसने ये कारनामा कर दिखाया है. हाल ही में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके आजमाये हैं. एक ओर जहां कुछ लोगों ने दीवार में परमानेंट कूलर बनाकर फिट कर दिया है, जो कि ईंट-सीमेंट से बना है. वहीं, कुछ लोगों ने पानी स्प्रे करने वाला पंखा बनाकर लोगों का ध्यान खींच लिया है. इसी कड़ी में हाल ही में एक शख्स ने पुरानी टीवी में देसी जुगाड़ लगाकर उसे कूलर बना दिया. यकीन न हो तो खुद ही देख लो.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
इस तरह कूलर किया तैयार
वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीवी में स्क्रीन की जगह पर पंखा लगा दिया गया है. इसके साथ ही चारों ओर से कूलिंग पैड और अंदर मोटर फिट करके कूलर बना दिया है. वीडियो में आप देखेंगे कि, टीवी के ऊपर ऑन और ऑफ करने के लिए बाकायदा स्विच भी दिया गया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
जुगाड़ की दीवानी हो गई पब्लिक
वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, हमें अब अफसोस हो रहा है हमने अपनी पुरानी टीवी क्यों बेच दी थी. दूसरे यूजर ने लिखा, ये कूलर नहीं टेलीकूलर है. तीसरे यूजर ने लिखा, अब इस टॉय को क्या नाम दें, चौथे यूजर ने लिखा, टीवी की शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया गया है. पांचवे यूजर ने लिखा, मेरे घर में दो टीवी पड़े हैं, लगता है उन्हें मॉडिफाई करना पड़ेगा.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं