विज्ञापन

भोपाल का गजब 'बकरी बूट स्पेस': ओला स्कूटर में सफर करते दिखे बकरी के बच्चे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

भोपाल अपनी नवाबी और जुगाड़ के लिए वैसे ही मशहूर है, लेकिन इस बार तो 'ओला' के साथ जो खेल हुआ है, उसे देख आप भी कहेंगे, 'खां...ये सिर्फ भोपाल में ही मुमकिन है'. एयरपोर्ट रोड पर एक शख्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिग्गी में कुछ ऐसा लेकर निकला कि राहगीरों की हंसी नहीं रुकी.

भोपाल का गजब 'बकरी बूट स्पेस': ओला स्कूटर में सफर करते दिखे बकरी के बच्चे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
भोपाल का जुगाड़: ओला स्कूटर की डिग्गी में बैठकर सैर पर निकले बकरी के बच्चे, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर!
SOCIAL MEDIA

Bhopal Jugaad Viral Video: भोपाल की सड़कों पर अक्सर कुछ न कुछ अतरंगी दिखता रहता है, लेकिन एयरपोर्ट रोड का ये ताजा नजारा तो सीधे 'इंटरनेट ब्रेक' करने वाला है. हुआ यूं कि एक 'भाई साहब' अपनी चमचमाती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर बड़े इत्मीनान से जा रहे थे. पीछे से देखने पर लगा कि डिग्गी खुली है, पर जैसे ही पास जाकर कैमरे की नजर पड़ी, तो मंजर ही कुछ और था.

ओला की डिग्गी और बकरी के बच्चे...क्या तालमेल है! (Goat Kids inside Ola Electric Scooter Boot Space)

स्कूटर की उस चौड़ी डिग्गी (बूट स्पेस) में दो छोटे-छोटे बकरी के बच्चे बड़े आराम से तशरीफ रखे हुए थे. उन्हें न तो गिरने का डर था और न ही शोर-शराबे से कोई मतलब...वे तो मानो किसी लग्जरी कार की सनरुफ का मजा ले रहे थे, जिस राहगीर ने ये वीडियो बनाया, उसकी हंसी भी रोके नहीं रुक रही थी. भोपाल की तहजीब में इसे 'देसी कन्वर्टिबल' सवारी कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-केदारनाथ में दिखा 73 साल की 'दादी' का दम: न घोड़ा लिया न पालकी, हर-हर महादेव बोलते हुए पहुंच गईं बाबा के दर

सोशल मीडिया पर ये वीडियो 'भैया जी' के जुगाड़ के नाम से तहलका मचा रहा है. लोग ओला कंपनी को टैग करके मजे ले रहे हैं कि, 'भाई, तुमने हेलमेट रखने की जगह बनाई थी, भोपालियों ने तो इसे बकरी का 'किड्स रूम' बना दिया'.

मजे के बीच सुरक्षा पर छिड़ी बहस (Viral Video Sparks Safety Concerns for Animals)

जहां आधी दुनिया इस वीडियो को देखकर लोट-पोट हो रही है, वहीं कुछ लोग जानवरों की सुरक्षा को लेकर थोड़े फिक्रमंद भी दिखे. उनका कहना है कि इस तरह बेजुबानों को डिग्गी में ले जाना थोड़ा रिस्की हो सकता है...पर सच तो ये है कि भोपाल में लोग अपनी 'बला' से ऐसी तरकीबें निकालते है कि, देखने वाला बस देखता रह जाए. ये वीडियो अब वॉट्सऐप से लेकर इंस्टा तक हर जगह 'छाया' हुआ है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Viral Video, Ola Scooter Boot Space Jugaad, Goat Kids In Scooter Viral, Bhopal Airport Road Viral Clip, Bhopal Jugaad Viral Video, Ola Scooter Goat Kids Video, Scooter Diggi Goat Viral, Bhopal Viral Clip India, Electric Scooter Jugaad India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com