विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

अब भारत में यहां ट्रांसजेंडरों को मिलेगी पेंशन, मकान भी दिए जाएंगे...

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जिलाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन में दी जानकारी

अब भारत में यहां ट्रांसजेंडरों को मिलेगी पेंशन, मकान भी दिए जाएंगे...
प्रतीकात्मक फोटो.
  • ट्रांसजेंडरों के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाएगी राज्य सरकार
  • नायडू ने ट्रांसजेंडरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत जताई
  • ट्रांसजेंडरों को राशन कार्ड भी दिए जाएंगे
अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने ट्रांसजेंडरों के लिए कई कल्याणकारी कदमों की घोषणा की है. इसके तहत उन्हें प्रति माह 1000 रुपये पेंशन दिया जाना भी शामिल है.

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को रात में जिलाधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन में कहा कि पेंशन के अलावा ट्रांसजेंडरों को राशन कार्ड और मकान भी दिए जाएंगे.

VIDEO : किन्नरों की तीसरी पहचान

नायडू ने कहा, ‘‘हमें ट्रांसजेंडरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है ताकि वे एक आत्मनिर्भर समुदाय बन सकें.’’ उन्होंने जिलाधिकारियों से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transgender
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com