Newborn Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉक्टर इस्लाम एल्देह (Dr.Islam Eldeh) एक नवजात बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं, जैसे ही बच्चा दुनिया में आया, उसने सबसे पहले डॉक्टर के दस्ताने को अपनी नन्ही उंगलियों में कैद कर लिया. डॉक्टर साहब ने मजे-मजे में बच्चे को गुदगुदी की, ताकि वह हाथ छोड़ दे, लेकिन बच्चे ने रोना तो शुरू कर दिया...पर दस्ताना नहीं छोड़ा. इंटरनेट पर लोग इस नन्हे 'पहलवान' की ग्रिप देखकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-दुनिया के अमीर शहर में ऐसे जिंदगी गुजारते हैं मजदूर, कार्डबोर्ड के डिब्बों में कट रही जिंदगी
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'इस बच्चे की पकड़ तो आजकल के रिश्तों से भी ज्यादा मजबूत है.' वहीं दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, 'लगता है इस नन्हे उस्ताद ने अभी तक 'हंसने वाला फीचर' डाउनलोड नहीं किया है.' लोग इस पल को देखकर भावुक भी हो रहे हैं और हैरान भी कि आखिर एक छोटा सा बच्चा इतनी मजबूती से कैसे कोई चीज पकड़ सकता है.
नन्हे हाथों का दम...क्या है इसके पीछे का विज्ञान? (Science Behind Newborn's Strong Grip)
वैसे तो यह नजारा देखने में कतई प्यारा है, लेकिन डॉक्टरी भाषा में इसे 'पामर ग्रास्प रिफ्लेक्स' (Palmar Grasp Reflex) कहा जाता है. यह एक ऐसी कुदरती क्रिया है, जो बच्चे गर्भ के अंदर 16 हफ्ते के होने पर ही सीख जाते हैं. जब भी कोई चीज उनके हथेली को छूती है, उनकी उंगलियां अपने आप उसे कसकर पकड़ लेती हैं. यह रिफ्लेक्स आमतौर पर बच्चे के 3 से 6 महीने का होने तक गायब हो जाता है.
ये भी पढ़ें:-लंदन में 'महल' और इंडिया में 'माचिस की डिबिया'? इस करोड़ों के घर पर छिड़ी ऐसी रार, सिर पकड़ लेंगे आप!
डॉक्टर एल्देह अक्सर ऐसे प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो ने तो जैसे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. अब तक इसे 2.9 करोड़ व्यूज और करीब 6.5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, 'छोटा भाई शायद कह रहा है...इतनी जल्दी क्या है डॉक्टर साहब, मैंने कब कहा कि मुझे दुनिया में आना है?'
Posts from the interesting
community on Reddit
इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ 'अभी से इतनी जिद' (Social Media Reactions on Viral Baby Video)
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'रोते हुए भी हाथ न छोड़ना वाकई कमाल है.' वहीं एक और कमेंट आया, 'बेचारे को गुदगुदी कर रहे हो, उसे हंसना चाहिए पर वो तो अपनी ही धुन में है.' यह वीडियो न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि कुदरत के करिश्मे को भी बखूबी बयां करता है. यह वायरल वीडियो बताता है कि जिंदगी के शुरुआती पल कितने जादुई होते हैं. नन्हे उस्ताद की यह 'जिद्दी' पकड़ और डॉक्टर का वह दुलार, दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर प्यार की चाशनी घोल दी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं