विज्ञापन

Bihar: वदी पहनकर 'दोस्त कैसे बनाने चाहिए' बताने वाली महिला दरोगा का हाल देख लें, SP के लौटते ही नपना तय!

बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बाद भी खगड़िया में महिला दरोगा निशा कुमारी ने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों पर रील बनाई. मामला बढ़ा तो वीडियो डिलीट किया, लेकिन अब विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

Bihar: वदी पहनकर 'दोस्त कैसे बनाने चाहिए' बताने वाली महिला दरोगा का हाल देख लें, SP के लौटते ही नपना तय!
खगड़िया: वर्दी में रील बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर SDPO ने लिया कड़ा एक्शन
NDTV Reporter

Bihar Police Reel News: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस मुख्यालय के सख्त आदेशों को ताक पर रखकर वर्दी में रील बनाना एक महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए गले की फांस बन गया है. परबत्ता थाना में तैनात महिला एसआई निशा कुमारी का फिल्मी गानों पर वर्दी में टशन दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. मामला अधिकारियों तक पहुंचते ही अब दरोगा साहिबा पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है.

मुख्यालय से जारी आदेश में क्या लिखा था?

बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेगा. बावजूद इसके, निशा कुमारी ने पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मी गानों पर रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और मामला गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के संज्ञान में आया, निशा कुमारी ने आनन-फानन में अपने इंस्टाग्राम से सभी वीडियो डिलीट कर दिए. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि NDTV नहीं करता है

SDPO ने मांगा जवाब, कार्रवाई की तैयारी

इस अनुशासनहीनता पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने महिला सब-इंस्पेक्टर से इस मामले में जवाब-तलब किया है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त पदाधिकारी को सख्त हिदायत दे दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं और पुलिस की वर्दी की गरिमा को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता.

एसपी के लौटते ही होगा फैसला

फिलहाल खगड़िया एसपी छुट्टी पर हैं, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि एसपी के लौटते ही उन्हें पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि निशा कुमारी ने कई अलग-अलग जगहों पर रील शूट की थी, जिसकी जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- 'खाना बना रहे थे और अचानक गायब हो गए पड़ोसियों के घर', धनबाद में भू-धसान ने मचाई तबाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daroga Ji Ki Reel, Khagaria Police Viral Video, Nisha Kumari SI Reels, Bihar Police Reels Action News, Instagram Reels In Uniform Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com