विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2019

बाइक चलाने वाले सावधान... चलती गाड़ी से चोर ऐसे उड़ा रहे हैं बैग से सामान, देखें VIDEO

दिल्ली (Delhi) में चोरों ने चोरी करने का नया फार्मूला ढूंढ निकाला है. चोर अब चलती बाइक से सामान चोरी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

बाइक चलाने वाले सावधान... चलती गाड़ी से चोर ऐसे उड़ा रहे हैं बैग से सामान, देखें VIDEO
चलती गाड़ी से चोर ऐसे उड़ा रहे हैं बैग से सामान, देखें VIDEO

दिल्ली (Delhi) में चोरों ने चोरी करने का नया फार्मूला ढूंढ निकाला है. चोर अब चलती बाइक से सामान चोरी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका सामान चोरी हो जाएगा. दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) में ये घटना हुई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. CCTV में देखा जा सकता है कि कैसे चोर और नशेड़ी बाइक से गुजर रहे लोगो कर बैग की चैन खोलकर समान निकालने की कोशिश कर रहे है.

TikTok पर वायरल हुए 'अंकल-आंटी', पति को कहा- 'तू कंजूस है, पूरा मक्खीचूस है...' देखें Videos

ये वीडियो उत्तम नगर की आर्य समाज रोड का है. इस रोड पर काफी ट्रैफिक होता है. जिसका फायदा चोरों को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और उसने बैग लटकाया हुआ है. पीछे से चोर आया और उसने बैग की चेन खोलकर सामान चुरा लिया. उसके कुछ साथी पास में ही खड़े हैं और देख रहे हैं. चोरी करने के बाद वो दोस्तों के साथ खडे़ हो जाता है और बाइक सवार निकल जाता है. 

डकैती के लिए घर में घुसे चोर, पति का दबाया गला तो पत्नी ने उठाई चप्पल और... देखें VIDEO

देखें VIDEO:

हैरानी की बात ये है की इतनी भीड़ में लोग इन्हें देख भी रहे है लेकिन कोई रोकने या पुलिस को बुलाने की ज़हमत नही उठा रहा. फिलहाल पुलिस इस वीडियो के वायरल होने के बाद कार्रवाही कर रही है.. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi, Uttam Nagar, Theft In Moving Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com