विज्ञापन

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर तक चलेगी, कानपुर-प्रयागराज से बक्सर-आरा तक स्टॉपेज

पटना-नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने निर्णय लिया है, जो 25 नवंबर तक जारी रहेगी. इससे दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की समस्या काफी कम होगी.

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर तक चलेगी, कानपुर-प्रयागराज से बक्सर-आरा तक स्टॉपेज
New Delhi-Patna Vande Bharat Festival Special train
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ कम करने के लिए नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 02252/02251) चलाने का फैसला किया है. ये आधुनिक सुविधाओं से लैस 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो नई दिल्ली और पटना के बीच की 994 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय करेगी.ये वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी.

ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से पटना चलेगी. यह सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. उसी दिन रात 9:30 पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना से नई दिल्ली चलेगी. ये सुबह 10 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी. उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशा में 18-18 फेरे लगाएगी.  ये नवंबर के अंतिम सप्ताह 25 नवंबर तक जारी रहेगी. नई दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलाई जाएगी. इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की सीटों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप या रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटरों से की जा सकती है.

उधर, उत्तर रेलवे ने त्योहारों के मौसम में सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 4 नवंबर 2026 को रेलवे परिसरों और ट्रेनों से संबंधित फर्जी (फेक) वीडियो प्रसारित करने के आरोप में दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

उत्तर रेलवे प्रशासन का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व पुरानी या असंबंधित घटनाओं के वीडियो को हाल का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे आम यात्रियों में भ्रम और अफरा-तफरी का माहौल पैदा होता है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसी भ्रामक सूचनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उत्तर रेलवे ने सभी इंटरनेट और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे बिना किसी पुष्टि के ऐसी भ्रामक, अधूरी या फर्जी सामग्री को शेयर या रीपोस्ट करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाहें या फेक कंटेंट फैलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi-Patna Vande Bharat Festival Special Train, Delhi-Patna Vande Bharat Festival Special, Delhi Patna Vande Bharat Festival Special, Delhi Patna Vande Bharat Special Train, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com