विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2023

विराट कोहली से मिलकर बेहद ख़ुश नज़र दिखे नेपाली क्रिकेटर, कहा- आपको देखकर बड़ा हुआ हूं!

गुलशन झा ने इस तस्वीर को फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- आपको खेलते देखकर ही मैं बड़ा हुआ हूं. आपने पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है. बेशक आपके खिलाफ खेला हूं, मगर ये एक यादगार पल है.

विराट कोहली से मिलकर बेहद ख़ुश नज़र दिखे नेपाली क्रिकेटर, कहा- आपको देखकर बड़ा हुआ हूं!

विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है. जब वो खेलते हैं तो पूरी दुनिया कायल हो जाती है. अभी टीम इंडिया के साथ विराट कोहली एशिया कप खेल रहे हैं. एशिया कप में उन्होंने नेपाल के साथ खेला था. हालांकि, उनको बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. मगर नेपाल की टीम बहुत ज्यादा प्रभावित दिखी. सोशल मीडिया पर नेपाली क्रिकेटर गुलशन झा ने किंग कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल बातें लिखी हैं, जो सबको पसंद आ रहा है.

तस्वीर देखें

गुलशन झा ने इस तस्वीर को फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- आपको खेलते देखकर ही मैं बड़ा हुआ हूं. आपने पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है. बेशक आपके खिलाफ खेला हूं, मगर ये एक यादगार पल है.

इस तस्वीर को देश और दुनिया के लोग पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर पर 75 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारी तस्वीर है. किंग कोहली का आशीर्वाद ज़रूरी है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- कोहली जैसा इस दुनिया में कोई क्रिकेटर नहीं हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Cricket, BCCI, Gilshan Jha, Virat Kohali, Virat Kohli And Gulshan Jha, Viral Cricketer, Asia Cup, Asia Cricket Cup Funny Moments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com