काशी को समझाना, बनारस को समझाना, वैसा ही है जैसे सूरज को आइना दिखाना. काशी को समझाया नहीं जाता, काशी को जिया जाता है. NDTV Creators Manch में लेखक अक्षत गुप्ता ने काशी और अयोध्या की ऐसी कथा सुनाई. अक्षत गुप्ता एक भारतीय लेखक, प्रेरक वक्ता, कवि, गीतकार हैं. उनके द्वारा बताई कहानी को सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. हम बचपन से सुनते आए हैं, काशी शिव के त्रिशूल पर टिकी है, अयोध्या विष्णु के चक्र पर टिकी है. लेकिन ये कब बना? कैसे बना? त्रिशूल और चक्र आए कहां से? अक्षत गुप्ता ने इसकी जो कथा सुनाई, वो सूर्य देव से शुरू होती है.
सूर्य की पत्नी संज्ञा की कहानी-
सूर्य की पत्नी हैं, उनका नाम है संज्ञा. सूर्य का तेज इतना ज्यादा था, इतना प्रचंड था, कि संज्ञा उनके पास नहीं जा पा रही थीं. सोचिए, पति-पत्नी हैं, लेकिन पत्नी पति के पास ही नहीं जा पा रही, उसके तेज की वजह से. संज्ञा बहुत परेशान हो गईं. वो अपने पिता विश्वकर्मा के पास गईं. विश्वकर्मा, जो देवताओं के शिल्पकार हैं, जिन्होंने पूरी सृष्टि बनाई है. संज्ञा ने अपने पिता से कहा, पिताजी, सूर्य का तेज कम कीजिए, मैं उनके पास नहीं जा पा रही हूं. विश्वकर्मा ने अपनी बेटी की बात सुनी. उन्होंने सूर्य को एक खराद पर रखा. जैसे लकड़ी को खराद पर रखकर उसका छिलका उतारते हैं, वैसे ही उन्होंने सूर्य के तेज को काटना शुरू किया. सूर्य का तेज कटने लगा और उस तेज से, उस रोशनी से, कुछ चीजें बनीं, जो तेज कटा, वो बेकार नहीं गया. उससे देवताओं के सबसे पावरफुल चीजें बनी.
सूर्य के तेज से क्या-क्या बना?
अक्षत गुप्ता बताते हैं, सूर्य के कटे हुए तेज से तीन चीजें बनीं-
- पहली- शिव का त्रिशूल सूर्य के तेज से बना शिव का त्रिशूल वही त्रिशूल, जिस पर आज काशी टिकी हुई है.
- दूसरी- विष्णु का सुदर्शन चक्र उसी तेज से बना विष्णु का सुदर्शन चक्र. वही चक्र, जिस पर आज अयोध्या टिकी हुई है.
- तीसरी- कर्ण का कवच और उसी तेज से बना कर्ण का कवच. वही कवच, जिसको महाभारत में कोई भी भेद नहीं पाया. सोचिए, एक ही तेज से तीन चीजें बनीं.
काशी त्रिशूल पर क्यों टिकी है?
अब सवाल ये है, काशी त्रिशूल पर क्यों टिकी है? कहते हैं, जब प्रलय आता है, जब सब कुछ डूब जाता है, तब भी काशी नहीं डूबती. क्योंकि काशी जमीन पर नहीं टिकी, काशी शिव के त्रिशूल पर टिकी है. शिव ने काशी को अपने त्रिशूल पर उठाकर रखा हैय इसलिए प्रलय में भी काशी बची रहती है. काशी अनंत है.
ये भी पढ़े- शिव और राम का रिश्ता क्या है? NDTV Creators Manch में आलोक श्रीवास्तव ने बताया रामेश्वरम का आध्यात्मिक रहस्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं