विज्ञापन

नैनीताल का नन्हा जादूगर बना इंटरनेट सेंसेशन, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाले नन्हे साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उसकी शानदार हाथ की सफाई ने लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो देखने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उसकी पढ़ाई और जादू की ट्रेनिंग में मदद करने की इच्छा जताई है.

नैनीताल का नन्हा जादूगर बना इंटरनेट सेंसेशन, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात
नैनीताल का वायरल जादूगर नन्हा साहिल
Photo Credit: सोशल मीडिया

नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाले एक नन्हे बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शायद आपने भी इस वीडियो को इंस्टा या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखा होगा. महज 5 से 7 साल की उम्र का यह बच्चा अपने शानदार जादू और हाथ की सफाई से लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में बच्चा कभी सिक्कों से तो कभी कंचों से ऐसे करतब दिखाता है कि देखने वाले उसकी कला के मुरीद हो जाते हैं. अब इस छोटे कलाकार की प्रतिभा ने देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सोशल मीडिया पर छाया नन्हा जादूगर

करीब 2 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा बड़ी ही साफ-सफाई के साथ जादू दिखाता नजर आ रहा है. उसकी प्रस्तुति और हाथ की सफाई इतनी शानदार है कि लोग बार-बार वीडियो देख रहे हैं, लेकिन कोई भी उसकी ट्रिक पकड़ नहीं पा रहा. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया. बच्चे का नाम साहिल है और वह उत्तराखंड के नैनीताल में सड़कों पर जादू दिखाकर अपना गुजारा करता है.

आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश

जब यह वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तक पहुंचा तो वे भी बच्चे के हुनर से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पूछा, 'ये लड़का बहुत टैलेंटेड है. क्या वो अभी भी नैनिताल की सड़कों पर काम कर रहा है. मैं ना सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं. क्यों ना वो दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में से एक बनें.'

आप भी देखिए ये वीडियो

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर यूजर्स न सिर्फ साहिल के हुनर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा कि भाई साहब, जबरदस्त परफॉर्मेंस. दूसरे यूजर्स ने लिखा, यह बच्चा बड़ा होकर कुछ ना कुछ बनेगा. वहीं तीसरे यूजर्स ने लिखा कि गजब का टैलेंट है भाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजमहल के फाउंटेन में बंदरों ने ली मौज, मस्ती में उछलते-कूदते आए नजर, वीडियो हो गया वायरल

यह भी पढ़ें: ट्रेन से बाहर लटका बड़ा लोहे का ट्रंक, एक्शन में आया रेलवे, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Green SM Limo कैब सर्विस, जानिए आप कैसे कर सकते हैं बुक और क्या मिलेंगी सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com