नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग (Temjen Imna Along) अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर का प्रदर्शन करते हतुए सोशल मीडिया पर रोचक पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं. हास्य रस से सजी उनकी पोस्ट समसामयिक मुद्दों की अलग ही नजरिये से पेश करती हैं. यही नहीं, कई बार अलोंग खुद पर तीखा कमेंट करने से भी नहीं चूकते. रविवार को नगालैंड के इस मंत्री ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की. इसका कैप्शन उन्होंने लिखा, "किसी ने सच ही कहा था कि...हाथ लंबा होना चाहिए ! बाकी तो आप लोग समझदार हो ही.'"
किसीने सच ही कहा था कि...
— Temjen Imna Along (@AlongImna) February 19, 2023
हाथ लंबा होना चाहिए !
बाकी तो आपलोग समझदार हो हीpic.twitter.com/ZjE2Vtty1c
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फोटो में अलोंग हाथ बढ़ाकर दूसरे शख्स के ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर हाथों हाथ लिया है. 17 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं जबकि 750 से अधिक बार इसे रीट्वीट किया गया है. कुछ यूजर्स ने इसको लेकर रोचक कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "आपके ट्वीट आपके सेंस ऑफ ह्यूमर को दर्शाते हैं. शानदार सर...आने वाले चुनावों में आप जीत की कामना और प्रार्थना करता हूं. " एक अन्य ने लिखा, ''आप सबसे प्यारे राजनेता हैं, सर, और मुझे आशा है कि आप इसे अपने चुने हुए पेशे के कारण नहीं खोएंगे... यदि मैं आपके निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड वोटर होता, तो मैं आपको वोट जरूर देता... आपकी सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं...'' एक अन्य ने लिखा, ''आपका सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया स्वभाव आपको अन्य नेताओं से अलग करता है.''
बता दें, कुछ दिन पहले ही अलोंग का हास्य बोध से भरपूर एक और पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया था. अलोंग ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी एक सिंगल फोटो शेयर की थी. इसमें नगालैंड के मंत्री हाथ बांधकर कैमरे से दूर देखते हुए नजर आ रहे हैं. यूं तो मंत्री जी अभी अविवाहित हैं और अक्सर इस बात पर भी सोशल मीडिया पर चुटकी लेते रहते हैं. अपनी इस फोटो के साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में सभी 'सिंगल्स' को एक मजाकिया संदेश देते हुए लिखा, 'स्वतंत्रता एक उपहार है जो हर किसी के लिए नहीं है. आइए हम अपने दिन को संजोएं..Hail singles!'
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं