विज्ञापन

वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल

आपने बचपन से अब तक कई तरह के जादू के शो देखें होंगे. कुछ जादूगर जहां छोटे-मोटे मैजिक दिखाकर लोगों का भौचक्का कर देते हैं. वहीं कुछ मैजिशियन ऐसे भी होते हैं, जो कि शो देखने आई पूरी की पूरी ऑडियंस को ही गायब कर देते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही जादूगर के बारे में बताने जा रहे हैं.

वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल
लास वेगास का वो रहस्यमयी जादूगर, जिसके शो के बाद थिएटर में कोई नहीं बचा, सालों तक नहीं मिला नाम-ओ-निशान, आज भी अनसुलझी है ये पहेली
Photo-babakihaveli

Magic trick mystery 1970s: आज हम आपको एक ऐसे जादूगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर बेहद अजीबोगरीब दावे किए गए हैं, जिनकी मैजिक ट्रिक्स जानने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. अक्सर जादूगर  छोटे-मोटे मैजिक ट्रिक्स से अपने हाथ की सफाई दिखाई कई बार ऐसे इल्यूजन क्रिएट कर देते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. 1970 के दशक में ऐसे ही एक जादूगर रहे विक्टर वेन (Victor Vain), तब काफी चर्चा में थे. उन्होंने उस दशक में लास वेगास के एक बड़े थिएटर में ऐसा करिश्मा दिखाया, जिसने सभी को सन्न कर दिया. कहते हैं कि, उन्होंने अपने दर्शकों को आंखों के सामने से ही गायब कर दिया था, वह राज आज भी एक पहेली बना हुआ है.

विक्टर वेन की वो खौफनाक मैजिक ट्रिक (Victor Vain Magician)

क्या आपने कभी सोचा है कि, एक पल में हजारों लोग आंखों से ओझल हो जाएं तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ हुआ था...1975 में लास वेगास के एक बड़े थिएटर में, जिसकी चर्चा आज भी 'जादू' के गलियारों में होती है. दरअसल, शो में हजारों की तादात में ऑडियंस एक्साइटमेंट लिए मैजिक का इंतजार कर रही थी. इस बीच जादूगर ने लोगों से कहा, 'आंखें बंद करो और धीरे-धीरे 1 से 10 तक गिनती करो.' जैसे ही लोगों ने 10 बोला सामने का नजारा देखकर स्टाफ की रूह कांप गई. थिएटर में कुर्सियां खाली थीं, टोपियां बिखरी हुई थीं और एक भी इंसान वहां मौजूद नहीं था. मौका पाकर विक्टर वेन स्टेज से नौ दो ग्याराह हो गया. स्थिति को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने तुरंत सर्च शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

गायब जादूगर का रहस्य (The Mystery of the Vanishing Magician)

विक्टर वेन के इस रहस्यमयी जादू के बाद दुनिया दो हिस्सों में बंट गई. जहां कुछ लोग इसे दुनिया का सबसे बड़ा इल्यूजन बता रहे थे. वहीं कुछ लोग इसे खौफनाक सच करार दे रहे थे. जानकार मानते थे कि, उस दौर में मैजिशियन थिएटर्स में हिडन पैसेज और हाई टेक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करते थे. इस घटना के बाद जानकारों का ये मानना था कि, मनोवैज्ञानिक ट्रिक या मास हिप्नोसिस का सहारा लेकर हो सकता है थिएटर में जादू देखने आए लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया होगा, लेकिन बिना किसी आवाज के इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आज भी एक बड़ा सवाल है. इस घटना के बाद तो जैसे विक्टर वेन का नामइतिहास के पन्नों में कहीं खो सा गया. कहते हैं कि, वो खुद भी उस दिन के बाद से किसी बड़े स्टेज पर नजर नहीं आए. उस दौरान ऐसी खबरें भी आई की उन्होंने उन्होंने छोटे-मोटे शो करके अपनी जिंदगी काटी, पर इस राज पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी.

ये भी पढ़ें:-भारत का ऐसा सबसे अनोखा इलेक्शन बूथ, जहां सिर्फ 1 वोटर आता है और हो जाता है 100 परसेंट मतदान!

ये भी पढ़ें:-ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Magician, Magic Trick, Mystery, Shocking, Illusion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com