विज्ञापन

Mahabharat Mystery: महाभारत के ये 3 महाश्राप... जिनके आगे वीरों की ताकत भी पड़ गई बेअसर, जानिए विनाश की पटकथा

Mahabharat Mystery: महाभारत के तीन रहस्यमयी श्रापों ने कर्ण, युधिष्ठिर और श्रीकृष्ण के जीवन के साथ पूरे इतिहास की दिशा बदल दी. जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार इन श्रापों की पौराणिक मान्यता.

Mahabharat Mystery: महाभारत के ये 3 महाश्राप... जिनके आगे वीरों की ताकत भी पड़ गई बेअसर, जानिए विनाश की पटकथा
महाभारत के 3 श्राप जिन्होंने बदल दी युद्ध की दिशा और इतिहास की कहानी
ndtv

महाभारत का युद्ध सिर्फ शस्त्रों और वीरता का संघर्ष नहीं था. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस युद्ध के पीछे कुछ ऐसे श्राप भी थे जिन्होंने कई बड़े योद्धाओं और पूरे वंश का भविष्य तय कर दिया. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि महाभारत में तीन ऐसे महाश्राप बताए गए हैं जिनका असर केवल युद्ध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इतिहास की दिशा भी बदल गई.

परशुराम का श्राप बना कर्ण की हार की वजह

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि कर्ण ने ब्राह्मण बनकर भगवान परशुराम से दिव्य अस्त्रों की शिक्षा ली थी. जब परशुराम को सच्चाई पता चली तो उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि सबसे कठिन समय में वह अपनी सीखी हुई विद्या भूल जाएगा. मान्यता है कि अर्जुन से अंतिम युद्ध के दौरान यही श्राप कर्ण की हार का बड़ा कारण बना.

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2026: आज रखा जा रहा रवि प्रदोष व्रत, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और कथा

युधिष्ठिर ने महिलाओं को क्यों दिया श्राप?

पंडित कौशल पांडेय के मुताबिक, युद्ध खत्म होने के बाद माता कुंती ने पांडवों को बताया कि कर्ण उनके बड़े भाई थे. यह जानकर युधिष्ठिर बेहद दुखी हुए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी पीड़ा में उन्होंने श्राप दिया कि महिलाएं कोई भी बात लंबे समय तक अपने मन में छिपाकर नहीं रख पाएंगी. इस मान्यता को आज भी कई लोककथाओं से जोड़कर देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या कब है, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गांधारी के श्राप से हुआ यदुवंश का अंत

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि अपने 100 पुत्रों की मृत्यु से दुखी गांधारी ने श्रीकृष्ण को श्राप दिया था कि 36 वर्ष बाद यदुवंश का भी आपसी संघर्ष में विनाश होगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बाद में यही घटना द्वारका के अंत और द्वापर युग के समापन का कारण बनी. इन तीनों श्रापों को महाभारत के सबसे रहस्यमयी प्रसंगों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें: Shani Puja Rules:  सूर्यपुत्र शनिदेव की पूजा करते समय महिलाओं को रखनी ये विशेष सावधानियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat, Mahabharat Abhimanyu, Mystery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com