विज्ञापन

समुद्र की गहराई में मिला 'रहस्यमयी अंडा', क्या एलियंस का था कनेक्शन? वैज्ञानिकों ने अब जाकर सुलझाई गुत्थी!

समुद्र की अथाह गहराइयों में जब रोशनी भी दम तोड़ देती है, वहां मिला एक चमकता हुआ 'गोल्डन अंडा'. किसी ने इसे एलियन का गैजेट बताया तो किसी ने समुद्री 'राक्षस' का अंडा. करीब 2 मील नीचे मिले इस रहस्यमयी गोले ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की रातों की नींद उड़ा दी थी, लेकिन अब जो सच सामने आया है, वो कल्पना से भी परे है.

समुद्र की गहराई में मिला 'रहस्यमयी अंडा', क्या एलियंस का था कनेक्शन? वैज्ञानिकों ने अब जाकर सुलझाई गुत्थी!
अलास्का की गहराई में मिली सुनहरी चीज ने चकराया दुनिया का सिर, DNA टेस्ट के बाद खुला 'खौफनाक' राज!

Golden Orb Ocean Mystery: अगस्त 2023 की वो तारीख आज भी वैज्ञानिकों के जेहन में ताजा है, जब अलास्का की खाड़ी में करीब 10,800 फीट नीचे एक 'सुनहरा गोला' नजर आया. NOAA की टीम जब अपने रोबोटिक कैमरे से समंदर का सीना चीर रही थी, तब एक चट्टान से चिपकी यह चमकदार चीज दिखी. चार इंच का यह गोला पीतल की तरह चमक रहा था और इसमें एक छोटा सा सुराख भी था. मानों कोई फिल्मी सीन हो, जहां किसी दूसरे ग्रह की चीज धरती पर गिरी हो. हर कोई सस्पेंस में था कि आखिर ये बला है क्या?

खौफनाक समुद्री 'दानव' का निकला हिस्सा! (Identity Of The Mysterious Deep Sea Orb)

शुरुआत में कयासों का बाजार गर्म था. कोई इसे मरा हुआ स्पंज कह रहा था, तो कोई दुर्लभ कोरल. मामला इतना पेचीदा हो गया कि साधारण DNA टेस्ट भी फेल हो गए. वैज्ञानिकों ने जब 'होल-जीनोम सीक्वेंसिंग' का सहारा लिया, तब जाकर राज खुला. दरअसल, यह कोई एलियन अंडा नहीं, बल्कि 'रेलीकैंथस डैफने' (Relicanthus daphneae) नाम के एक विशाल समुद्री एनीमोन का अवशेष निकला. ये एनीमोन गहरे अंधेरे में रहते हैं और इनके डंक मारने वाले टेंटेकल्स 6 फीट से भी ज्यादा लंबे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नन्हा 'बाहुबली', हाथ ऐसा पकड़ा कि 2 करोड़ लोग बोले- क्यूट!

समुद्र के सीने में छिपे हैं अनगिनत राज (Unlocking The Secrets Of The Deep Ocean)

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह गोल्डन गोला असल में उस एनीमोन की छोड़ी हुई 'डेड स्किन' या सेल्स का गुच्छा था, जो उसके हिलने-डुलने या प्रजनन के दौरान पीछे रह गया था. यह डिस्कवरी बताती है कि आज भी हमारा समंदर किसी तिलिस्म से कम नहीं है. NOAA के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रहस्यों को सुलझाना न केवल हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि धरती के भविष्य को समझने के लिए भी अहम है.कुदरत के पास सस्पेंस का ऐसा भंडार है, जिसे इंसान शायद ही कभी पूरा समझ पाए. ये 'सुनहरा गोला' महज एक शुरुआत है, न जाने समंदर के अंधेरे कोनों में अभी और कितने रहस्य अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-घड़ी की छुट्टी! पायलट ने सिखाया सूरज से वक्त पूछने का अनोखा तरीका, वीडियो देख आप भी कहेंगे- क्या बात है

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Orb, Golden Orb Mystery, Real Identity Of Golden Orb, Golden Orb Aliens, Golden Orb Coral, Golden Orb Ocean Mystery, Alaska Gulf Deep Sea Discover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com