विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

3 साल के बच्चे को बंदूक लोड करना सिखा रहा था शख्स, वायरल वीडियो देख हैरान रह गई पुलिस

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने तीन साल के बच्चे को पिस्तौल लोड करना सिखाते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

3 साल के बच्चे को बंदूक लोड करना सिखा रहा था शख्स, वायरल वीडियो देख हैरान रह गई पुलिस

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने तीन साल के बच्चे को पिस्तौल लोड करना सिखाते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो में ठाणे के तितवाला का निवासी एक व्यक्ति बच्चे को पिस्तौल में गोली लगाना और उसे पकड़ना सिखाते हुए दिख रहा है. कल्याण तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति तितवाला में एक स्कूल चलाता है.

200 रुपए का कर्ज उतारने के लिए 22 साल बाद भारत आये केन्या के सांसद, दिया यह बयान

अधिकारी ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक उसने अपने संबंधी की लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर घर पर यह वीडियो बनाई.

एमएस धोनी को रन-आउट देखने के बाद 33 साल के शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

उन्होंने कहा कि कथित रूप से बच्चे के एडमिशन के लिये रिश्वत मांगे जाने से नाराज व्यक्ति के हाथ यह वीडियो लगी और उसने इसे वायरल कर दिया. अधिकारी ने कहा कि किसी काम से दिल्ली गए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को वापस लौटने के बाद पूछताछ के लिये पुलिस थाने आने के लिये कहा गया है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Thane, Man Teach Pistol Load
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com