विज्ञापन

गोद में बच्चा लिए बेघर मां को देख पसीजा पुलिसवाले का दिल, ड्यूटी से लौटते वक्त किया कुछ ऐसा, Video रुला देगा

वीडियो पर लोगों तारीफों भरे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपका दिल आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जितना ही बड़ा है. दूसरे यूजर ने कहा- पहले लगा अतिक्रमण हटाने आए हैं, लेकिन बाद में समझ आया कि ये इंसानियत है.

गोद में बच्चा लिए बेघर मां को देख पसीजा पुलिसवाले का दिल, ड्यूटी से लौटते वक्त किया कुछ ऐसा, Video रुला देगा
मुंबई पुलिस अफसर का वीडियो जीत रहा दिल

अक्सर हम पुलिस वालों को सख्ती करते और लोगों को डांटते समझाते ही देखते हैं, लेकिन मुंबई से सामने आया एक वीडियो हमारी इस सोच को बदल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मुंबई पुलिस अधिकारी सड़क पर रहने वाली एक मां और उसके नन्हे से बच्चे की मदद करते नजर आ रहे हैं. उनकी यह छोटी-सी लेकिन दिल छू लेने वाली पहल अब लाखों लोगों को भावुक कर रही है.

सड़क किनारे दिखा मंजर दिल छू गया

मुंबई पुलिस के अधिकारी सुशील शिखरे ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे रहने वाली एक महिला अपने बच्चे को लकड़ी से बने झूले में जिसमें एक पतला सा कपड़ा ही था सिर्फ उसपर सुला रही थी. अधिकारी ने पहले उस झूले को हटाया और तुरंत उसकी जगह एक मजबूत, नया और सुरक्षित झूला लाकर बच्चे के लिए लगा दिया, ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर तारीफ

नया झूला मिलने के बाद मां की आंखों में आंसू आ गए. यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में, जो मराठी भाषा में लिखा गया है, अधिकारी ने बताया- कि ड्यूटी खत्म कर घर लौटते वक्त उनकी नजर मां और बच्चे पर पड़ी. उन्होंने लिखा कि फुटपाथ पर रखे झूले में पड़े बच्चे का दृश्य उन्हें अंदर तक झकझोर गया. जब बच्चा रोता था, तो मां बस बेबसी से देखती रह जाती थी. इसी वजह से उन्होंने मदद करने का फैसला लिया.

वीडियो पर लोगों तारीफों भरे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपका दिल आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जितना ही बड़ा है. दूसरे यूजर ने कहा- पहले लगा अतिक्रमण हटाने आए हैं, लेकिन बाद में समझ आया कि ये इंसानियत है. ऐसे वीडियो बनते रहने चाहिए, ताकि मानवता जिंदा रहे. एक कमेंट में लिखा था- नई पीढ़ी के पुलिसकर्मी चुपचाप सही काम कर रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: महिला ने Rapido से भेजा पार्सल, लोकेशन दिया कचरे का ढेर, डिलीवरी बॉय ने पहुंचकर जो देखा, चकरा गया दिमाग

भारत आने के नाम पर अमेरिकी महिला को लगता था डर, यहां आकर जो हुआ उसके साथ, हकीकत चौंका देगी

इंडियंस लेज़ी होते हैं... आमेर फोर्ट में ऐसा क्या दिखा? जिसकी वजह से अमेरिकी व्लॉगर ने भारतीय को कहा आलसी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com