विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2012

कचरा बीनने वाली 14 साल की लड़की ने लौटाया 10 लाख का सोना

मुंबई: मुंबई से लगे डोंबिवली में एक कचरा बीनने वाली को 10 लाख का सोना मिला लेकिन बड़ी बात यह है कि कचरा बीनने वाली इस 14 साल की लड़की ने इसे पुलिस को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

दरअसल, 77 साल के विनय विजय उल्कडे सोने के गहने के डिब्बे को कचरा पेटी में छुपाकर गांव गए थे। छुट्टी से लौटने पर उनकी बहू ने कचरे को फेंक दिया जिसमें सोना भी चला गया।  परिवार ने पुलिस में जानकारी दी। पुलिस ने कचरा बीनने वालों से पूछताछ शुरू की इसी दौरान इस लड़की ने बताया कि उसने सोने के एक डिब्बे को अपने चाचा के घर रखा है।

उल्कडे परिवार को दस लाख रुपये का सोना वापस मिल गया। परिवार ने खुशी-खुशी दस हजार रुपये उस लड़की के लिए दिए जिसे यह सोना मिला।  पुलिस की तरफ से यह रकम उसे इनाम के तौर पर दी गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Girl Rewarded, Gold, मुंबई की लड़की को इनाम, 10 लाख का सोना