विज्ञापन

2.2 लाख की कमाई के बाद भी क्यों नहीं बच रहे पैसे? मुंबई के कपल का बजट देखकर लोग रह गए हैरान

मुंबई का एक कपल 2.2 लाख रुपये महीने की इनकम के बावजूद सेविंग को लेकर परेशान है. एक्सपर्ट के अनुसार, यह समस्या कमाई नहीं बल्कि अनप्लान खर्च, महंगी यात्राएं और बढ़ती लाइफस्टाइल है.

2.2 लाख की कमाई के बाद भी क्यों नहीं बच रहे पैसे? मुंबई के कपल का बजट देखकर लोग रह गए हैरान
मुंबई का एक कपल 2.2 लाख रुपये महीने की इनकम के बाद भी नहीं कर रहा सेविंग
ndtv

मुंबई जैसे महंगे शहर में अच्छी कमाई होने के बावजूद कई लोगों को महीने के आखिर में पैसों की कमी फील होती है. ऐसा ही एक केस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मुंबई में रहने वाले कपल ने बताया कि मंथली इनकम 2.2 लाख रुपये है, लेकिन इसके बावजूद वे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं और अक्सर महीने के एंड तक इकनोमिक प्रेशर फील करते हैं. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर वायरल हो रही है. जिसके बाद यूजर्स ने उनके खर्चों का एनालाइज करना शुरू दिया है.

रेंट पर ही खर्च हो जाते हैं 44 हजार रुपये

कपल के मुताबिक, मुंबई में एक बेडरूम अपार्टमेंट का रेंट हर महीने 44 हजार रुपये है. यह उनकी टोटल इनकम का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा है. हालांकि, मुंबई जैसे शहर में इस रकम को काफी आम माना जा रहा है.

हर महीने 60 हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट

हालांकि, कई यूजर्स का ध्यान कपल के हर महीने किए जाने वाले इन्वेस्टमेंट पर गया. कपल हर महीने 60 हजार रुपये का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश भी करते हैं. यानी दूसरे खर्चों से पहले ही वे अपनी कमाई का एक-चौथाई से ज्यादा हिस्सा अलग रख रहे हैं. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहरी भारतीयों के हिसाब से यह काफी अच्छी बचत मानी जा रही है और इससे पता चलता है कि दोनों संपत्ति बना रहे है, भले ही उन्हें ऐसा फील न होता हो.

घर के खर्चों पर भी अच्छी-खासी रकम

कपल हर महीने करीब 20 हजार रुपये ग्रोसरी के सामान पर खर्च करते हैं. वहीं घर के कामकाज के लिए 8 हजार रुपये, यूटिलिटी व गैस पर 3 हजार रुपये से 4 हजार रुपये खर्च होते हैं. आने-जाने और बिजली के बिलों पर हर महीने 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये खर्च होते हैं. इसके अलावा, ऑफिस से जुड़े कार्यक्रमों और दोस्तों के साथ बाहर जाने पर हर महीने करीब 12 हजार से 13 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं.

Mumbai is too expensive to live.
by u/Happy_MaybeNot in personalfinanceindia

सबसे बड़ी चिंता बिना वजह खर्च

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, असली प्रॉब्लम उन खर्चों की है जिनका कोई कलियर हिसाब नहीं रखा जाता है. हर महीने करीब 54 हजार से 58 हजार रुपये परफ्यूम, कपड़ों जैसे लग्जरी चीजों और महंगी यात्राओं पर खर्च हो जाते हैं, जिन पर 45 हजार रुपये तक खर्च हो जाता है.

लाइफस्टाइल बढ़ने से बढ़ी परेशानी

चर्चा में शामिल कई लोगों ने इसे 'लाइफस्टाइल क्रीप' का उदाहरण बताया. यानी जैसे-जैसे इनकम बढ़ती है, वैसे-वैसे खर्च भी बढ़ने लगते हैं. लोगों का कहना है कि कपल की समस्या कमाई की नहीं, बल्कि खर्चों पर नजर न रखने की है.

बजट बनाने की दी सलाह

कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि कपल को पहले बजट तय करना चाहिए और उसी के अनुसार खर्च करना चाहिए. साथ ही यात्रा के लिए अलग से फंड बनाना चाहिए ताकि अचानक होने वाले खर्चों से बचा जा सके.

फाइनेंशियल प्रोग्रेस को कम आंक रहे कपल

कई लोगों का कहना है कि कपल अपनी फाइनेंशियल प्रोग्रेस को कम करके आंक रहे है. उन्हें, भले ही हर महीने पैसे खत्म होने की चिंता रहती है, लेकिन उनके 60 हजार रुपये के SIP कॉन्ट्रिब्यूशन का मतलब है कि वे पहले से ही तेजी से बचत कर रहे हैं. असल प्रॉब्लम आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले कैश रिजर्व की कमी है, जिसमें फाइनेंशियल इनसिक्योरिटी की भावना हो सकती है, भले ही उनकी इनवेस्टमेंट लगातार बढ़ रही हों.

इमरजेंसी फंड बनाने की सलाह

कई लोगों ने कहा कि कपल कुछ समय के लिए SIP की राशि का एक हिस्सा लिक्विड फंड या हाई-यील्ड सेविंग्स अकाउंट में रखें. इससे करीब 3 लाख रुपये का इमरजेंसी फंड तैयार हो जाएगा और महीने के अंत में नकदी की कमी से होने वाली चिंता भी कम होगी.

यह भी पढ़ें: Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल

यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के 370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की पोस्ट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें: एक स्विमिंग पूल से 22.5 लाख रुपये की कमाई कर रहा शख्स! दोस्त ने सोशल मीडिया पर किया दावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Couple, Monthly Expenses, SIP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com