विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2018

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी की रस्में शुरू, 5100 लोगों को खाना खिलाकर किया 'श्री गणेश', देखें तस्वीरें

मुकेश अबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है.पूरा अंबानी और पीरामल परिवार राजस्थान के उयदपुर में पहुंच चुका है.

Also Read in
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी की रस्में शुरू, 5100 लोगों को खाना खिलाकर किया 'श्री गणेश', देखें तस्वीरें
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी की रस्में शुरू, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली: मुकेश अबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है. पूरा अंबानी और पीरामल परिवार राजस्थान के उयदपुर में पहुंच चुका है. यहां दोनों परिवारों ने 'अन्न सेवा' शुरू की, जो लगातार चार दिनों तक चलने वाली है. इस अन्न सेवा के पहले ही दिन अंबानी और पीरामल परिवार ने 5100 लोगों को खाना खिलाया, जिसमें ज्यादातर लोग दिव्यांग थे. ये भोजन लोगों को दिन में तीन बार और लगातार चार दिनों तक खिलाया जाएगा. 

विराट-अनुष्का के बाद पीएम मोदी ने निक-प्रियंका को भी थमाया SAME तोहफा, खुद ही देख लें

इस अन्न सेवा के दौरान पूरा मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी के साथ-साथ आनंद पीरामल (Anand Piramal) और उनका परिवार भी शामिल रहा. शादी तक चलने वाली इस सेवा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. मुकेश और नीता अंबानी के साथ-साथ ईशा अंबानी भी लोगों को लड्डू परोसते दिखे. आप भी देखें इस अन्न सेवा की खास तस्वीरें.

दीपिका पादुकोण की Wedding Ring सोनम और अनुष्का की अंगूठी से दोगुनी कीमती, Price जान रह जाएंगे दंग
 
jjoveps
ईशा अंबानी लोगों को खाना परोसते हुए

 

684u4t5

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लोगों को खाना खिलाते हुए

me002s9o

अंबानी और पीरामल परिवार

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसम्बर को मुम्बई में अंटालिया (मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर) में होनी है. इस शादी में मेहमानों को पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर 100 चार्टेड फ्लाइड्ट की सेवा उपलब्ध करवाई गई है. बॉलीवुड से एक्टर अनिल कपूर, उनकी वाइफ सुनीता कपूर, फिल्ममेकर डेविड धवन और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. 

अन्न सेवा के दौरान धन्यवाद करते हुए मुकेश अंबानी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Inspire Spy (@theinspirespy) on


ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इसी साल सितम्बर में इटली के लेक कोमो में हुई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे. इसी लेक कोमो पर हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शादी की. वहीं, ईशा अंबानी की शादी के लिए इस खास अन्न सेवा से पहले आंबानी परिवार ने डांडिया फेस्ट भी मुम्बई में आयोजित किया थ, जिसकी तस्वीरें डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने पोस्ट की थी. निक जोनास ने अपने सूट पर लिखवाया 'मेरी जान', तो प्रियंका ने वेडिंग गाउन पर जड़वाया 'ओम नम: शिवाय'​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isha Ambani, Mukesh Ambani, Nita Ambani, Anand Piramal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com