Shaan-e-Moustache Competition : राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 का 15 नवंबर को समापन हो चुका है. 9 नवंबर से लगे पुष्कर मेले का शोर अभी तक लोगों के बीच हैं. राजस्थान के पुष्कर में लगने वाले पुष्कर मेले में देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. वहीं इस मेले में कई फिल्मी कलाकार और सिंगर भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन करते हैं. इसके अलावा पुष्कर मेले में तरह-तरह के प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं भी होती हैं. इस बार भी पुष्कर मेले में मूंछ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी-बड़ी मूंछ और दाढ़ी वाले लोगों ने भाग लिया. इस मूंछ प्रतियोगिता का नाम 'शान ए मूंछ प्रतियोगिता' है पुष्कर मेले में हुई मूंछ प्रतियोगिता से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी (Moustache Competition at Pushkar Mela 2024)
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में बूढ़े और नौजवानों को बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूंछ में देखा जा रहा है. पुष्कर मेले में एक टेंट के नीचे यह प्रतियोगिता हुई है, जिसमें लोगों को तरह-तरह की मूंछों के दर्शन हुए हैं. फिल्म 'शराबी' तो आपने देखी ही होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'मूंछ हो तो नत्थूलाल जैसी'. अब इस प्रतियोगिता में जो जीता होगा वो नत्थूलाल कहलाया होगा. बता दें, इस बार मूंछ प्रतियोगिता के विजेता रामसिंह राजपुरोहित हैं और इशाक खान दूसरे पायदान पर रहे हैं. इशाक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शील्ड के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है और लोगों का धन्यवाद कर लिखा है, 'आप सभी सम्माननीय सदस्यों द्वारा पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले की मूंछ प्रतियोगिता में तीसरी बार द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर दी गई बधाई, शुभकामनाओं, दुआओं, प्यार और हौसला अफजाई के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया'.
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स (Shaan-e-Moustache Competition 2024)
इस वीडियो पर लिखा है, 'पुष्कर मले में मूंछ प्रतियोगिता', वैसे आपकी मूंछ है या नहीं? अब इस वीडियो पर लोग अपने-अपने कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं. पुष्कर मेले से आए इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'मूछ नहीं तो कुछ नहीं'. एक ने लिखा है, मर्दों की आन-बान-शान है मूंछ'. एक और लिखता है, 'फिल्मों में इन लोगों को विलन के रोल के लिए लेना चाहिए'. एक और यूजर लिखता है, 'जान चली जाए, लेकिन मूंछ की आन-बान-शान नहीं जानिए चाहिए.' अब लोग ऐसे ही इस पर कमेंट्स कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
ये भी देखें:- जंगल में नाच रहे मोर पर नागिन ने मारा झपट्टा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं