विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2023

कंगारू मां ने अपने बच्चे को देखते ही प्यार से लगाया गले, लिपटकर ऐसे किया दुलार, देखकर आप भी रो पड़ेंगे

वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू (IAS officer Supriya Sahu) ने ट्विटर पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में जॉय और उसकी मां के बीच एक खूबसूरत पल को दिखाया गया है.

कंगारू मां ने अपने बच्चे को देखते ही प्यार से लगाया गले, लिपटकर ऐसे किया दुलार, देखकर आप भी रो पड़ेंगे
कंगारू मां ने अपने बच्चे को देखते ही प्यार से लगाया गले

एक मां के प्यार की कोई सीमा नहीं होती और इस सच्चाई को नकारा नहीं जा सकता. और जानवर भी इंसानों के समान भावनाओं को बांटते हैं. हमारे पास इसका एक उदाहरण के रूप में सही वीडियो है. अपने बच्चे को प्यार से गले लगाने वाली कंगारू मां की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है और, आपको इसे जरूर देखना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू (IAS officer Supriya Sahu) ने ट्विटर पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में जॉय और उसकी मां के बीच एक खूबसूरत पल को दिखाया गया है. मां कंगारू (mother kangaroo) को अपने बच्चे को प्यार से गले लगाते और किस करते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में मां का प्यार साफ झलक रहा था और हमें यकीन है कि आपको भी यह अविश्वसनीय रूप से प्यारा लगेगा.

देखें Video:

इस पल को शेली पियर्सन नाम के एक फोटोग्राफर ने कैद किया था. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "सबसे कीमती."

ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 65 हजार के करीब देखा जा चुका है. इस क्लिप को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए और खुशी से झूम उठे. एक यूजर ने लिखा, "खूबसूरती से कैप्चर किया गया." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "हार्टवार्मिंग."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangaroo Mother Hugs Her Child Lovingly, Mother Kangaroo Hugging Her Baby, Kangaroo With Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com