विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2023

जिराफ के बच्चे को छेड़ना लकड़बग्घे को पड़ा भारी, मां ने इस तरह शिकारी को सिखाया सबक

दिल छू लेने वाले वीडियो में एक मां जिराफ को खूंखार लकड़बग्घे से अपने बच्चे को बचाते देखा जा रहा है. वीडियो में अपने बच्चे को बचाते हुए मां, लकड़बग्घे को अच्छी तरह सबक सीखाती नजर आ रही है.

जिराफ के बच्चे को छेड़ना लकड़बग्घे को पड़ा भारी, मां ने इस तरह शिकारी को सिखाया सबक
लकड़बग्घे से अपने बच्चे को बचाती मां जिराफ के इस वायरल वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

एक मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और यह भावना सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है. जानवरों में भी सुरक्षात्मक प्रवृत्ति होती है, जो कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रही है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो में एक मां जिराफ को खूंखार लकड़बग्घे से अपने बच्चे को बचाते देखा जा रहा है. वीडियो में अपने बच्चे को बचाते हुए मां, लकड़बग्घे को अच्छी तरह सबक सीखाती नजर आ रही है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को गैब्रिएल कॉर्नो नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखकर यूजर्स मां जिराफ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक जिराफ अपने बच्चे के साथ खड़ा हुआ है, जिसकी मां उसकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. वीडियो में देखाजा सकता है कि, जैसे ही लकड़बग्घा बेबी जिराफ के करीब आने की कोशिश करता है, वह उसे गुस्से में भगा देती है. 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मां जिराफ़ अपने बच्चे को लकड़बग्घे से बचाती है.' महज 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 390.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
 

ये भी देखें- "और मेरा ?" पति रणबीर के लुक की तारीफ सुनकर आलिया ने प्यारे अंदाज में पैपराजी से पूछा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Giraffe Saves Baby Giraffe, Baby Giraffe, Baby Giraffe Video, Baby Giraffe Tries To Take Its First Steps, Baby Giraffe Viral Video, Mother Giraffe, Giraffe, Giraffe Attack, Giraffe Calf, Giraffe Video, Amazing Video, Heart Touching Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com