Rare Stones India: कुदरत के खजाने में कई ऐसी चीजें छिपी हैं, जो कई बार इंसानों को हैरत में डाल देती हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही लोगों को हैरान कर रहा है. अगर कोई आप से कहे कि पत्थर भी रबर की तरह लचीला हो सकता है, तो शायद आप यकीन न करें. यूं तो पत्थर कठोर, सख्त और मजबूत होते हैं,लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को चुनौती दे रहा है. इस वीडियो में एक शख्स हाथ में पत्थर लेकर उसे रबर की तरह मोड़कर दिखा रहा है. यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखे
रबर की तरह मुड़ता है यह खास सैंडस्टोन (Flexible Sandstone Moves Like Rubber)
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स दबाने पर मुड़ने वाले लचीले सैंडस्टोन और अंदर से चमकीले अमेथिस्ट क्रिस्टल वाले पत्थरों का रहस्य बता रहा है. यकीनन आप भी इन पत्थरों की बनावट और उनके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानकर दंग रह जाएंगे. वीडियो की शुरूआत होती है एक शख्स से, जो पत्थर को दोनों हाथों से दबाते नजर आता है. वीडियो में आगे वो हाथ से मोड़ने वाले सैंडस्टोन और जियोड के भीतर छिपे एमिथिस्ट क्रिस्टल को दिखाता है. दरअसल, इन पत्थर को फ्लैक्सिबल सैंडस्टोन कहा जाता है. वीडियो में दिख रहे दुकानदार के मुताबिक, ये बेहद दुर्लभ पत्थर है जो सिर्फ भारत में ही पाया जाता है.
आखिर क्या है इन पत्थरों के लचीलापन का कारण (Air Bubbles Create Elasticity In Sandstone)
वीडियो में शख्स बताता है कि, इनके निर्माण के दौरान पत्थरों के बीच एयर बबल्स यानी हवा के बुलबुले रह जाते हैं. यही एयर पॉकेट्स पत्थर को कड़क होने के बजाए थोड़ा लचीला बना देते हैं, जिससे ये दबाव पड़ने पर मुड़ जाता है. वहीं वीडियो के दूसरे पार्ट में शख्स एक गोल आकार का जियोड दिखाता है, जो बाहर से बेहद सिंपल दिखता है, लेकिन जैसे ही उसे खोला जाता है उसके अंदर बैंगनी रंग के खूबसूरत अमेथिस्ट क्रिस्टल चमकते हुए नजर आते हैं. दुकानदार ने बताया कि, लावा के जमने और प्राकृतिक प्रक्रियाओं के कारण इसके अंदर ये अनमोल खनिज बनते हैं. ये राज ज्यादातर लोग नहीं जानते. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'the_antique_bharat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
ये भी पढ़ें:-गजब का बिजनेस आइडिया, यंग लड़के ने बड़े होटलों को बेचा रेत, VIDEO हो गया वायरल
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं