सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट और इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हथनी अपने नन्हे बच्चे को प्यार से उठाने की कोशिश करती नजर आ रही है. मां की ममता का यह खूबसूरत नजारा लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो देखकर कई यूजर्स को अपनी मां की याद आ गई, जो हर सुबह इसी तरह प्यार और डांट के साथ बच्चों को जगाती हैं.
सूंड से कभी पूंछ तो कभी पैर हिलाती रही मां
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हथनी का बच्चा आराम से जमीन पर सो रहा है. तभी उसकी मां उसे जगाने के लिए पहले सूंड से हल्का इशारा करती है. जब बच्चा नहीं उठता तो वह कभी उसकी पूंछ पकड़ती है, कभी उसके पैर को हिलाती है. काफी देर की कोशिश के बाद आखिरकार नन्हा हाथी उठ जाता है. मां और बच्चे का यह प्यारा पल एक शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.
Mom waking up her child in the morning is a universal trait across all species. pic.twitter.com/xVWh0JqkJk
— Massimo (@Rainmaker1973) June 29, 2026
वीडियो पर लोगों ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, "Mom waking up her child in the morning is a universal trait across all species."
मजेदार कमेंट्स से भर गया सोशल मीडिया
वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या सिर्फ बड़े हाथी खड़े होकर सोते हैं. दूसरे यूजर ने मजाक में पूछा,'Baby Elephant: Mom, why are you waking me up so early? Let me sleep for just 10 more minutes... Go away, I'm not getting up'. वहीं एक अन्य ने लिखा कि मम्मी हाथी भी हर मां की तरह जल्दी उठने की जिद कर रही है. मां और बच्चे का यह प्यारा रिश्ता लोगों का दिल जीत रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: खाना बनाने से लेकर इमोशनल सपोर्ट देने तक... घर के कामकाज में मदद करेंगी दादी जी, जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस
यह भी पढ़ें: बचपन में भाई के साथ करती थीं प्रैक्टिस, आज 29 साल की पल्लवी बनीं मुंबई की पहली महिला फायर इंजन ड्राइवर, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं