विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने कमोड को बनाया 'VIP सीट', ट्रेन का वीडियो वायरल

ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर एक शख्स टॉयलेट के कमोड पर बैठकर सफर करता नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

Viral Video: शख्स ने कमोड को बनाया 'VIP सीट', ट्रेन का वीडियो वायरल
ट्रेन का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

भारतीय ट्रेनों में भीड़ की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यात्रियों को कोच के गेट और गैलरी में बैठकर सफर करना पड़ा. वहीं एक शख्स ने सीट न मिलने पर ऐसा जुगाड़ लगाया कि सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

कमोड पर बैठकर करता रहा सफर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर काफी भीड़ है. कई यात्री कोच के प्रवेश द्वार और गैलरी में बैठे हुए हैं. इसी बीच एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट में मौजूद अंग्रेजी कमोड पर आराम से बैठा नजर आ रहा है. ऐसा लगता है कि भीड़ की वजह से उसे वहीं बैठकर सफर करना पड़ा. इस पूरे नजारे को एक अन्य यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शख्स का वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर mr_majnu_7845 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 11.8 हजार से ज्यादा लाइक्स  मिल चुके हैं. हालांकि यह वीडियो कब और किस ट्रेन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

वीडियो पर लोग कर रहे रिएक्ट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Bro have VIP seat." दूसरे ने मजाक में कहा, "Special seat." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब तक भाई ने कैमरा नहीं देखा था, तब तक वह आराम से सफर का मजा ले रहा था." यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है, हालांकि ट्रेन में जरूरत से ज्यादा भीड़ की समस्या पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: VIDEO: धरती बनी दहकती भट्टी! यूरोप से अमेरिका तक गर्मी का ऐसा तांडव...पिघल रही सड़कें और डस्टबिन

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक दराज में रखकर भूल गए थे 40 साल पुरानी खोज, अब पता चला- वो अंटार्कटिका के पहले डायनासोर की हड्डी थी

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'उठ जाओ बेटा...' हथनी ने जिस अंदाज में बच्चे को जगाया, वीडियो देख लोगों को याद आ गई अपनी मां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Viral Video, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com