विज्ञापन

Viral Video: जान हथेली पर रखकर दिखाया खतरनाक स्टंट, हवा में तीन बड़ी छुरियां उछालता रहा शख्स

रेड लाइट पर एक शख्स ने सीढ़ी और रोलर पर संतुलन बनाकर हवा में तीन बड़ी छुरियां उछालीं. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Viral Video: जान हथेली पर रखकर दिखाया खतरनाक स्टंट, हवा में तीन बड़ी छुरियां उछालता रहा शख्स
शख्स ने सीढ़ी पर संतुलन बनाकर हवा में उछालीं तीन बड़ी छुरियां
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स ऐसा खतरनाक बैलेंस स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं. सड़क किनारे रेड लाइट पर किए गए इस स्टंट ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

शख्स ने सीढ़ी, रोलर और फट्टे पर बनाया संतुलन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले सड़क किनारे एक सीढ़ी खड़ी करता है. इसके ऊपर रोलर रखकर वह एक लकड़ी के फट्टे पर खड़ा हो जाता है. इसके बाद वह हवा में तीन बड़ी छुरियां लगातार उछालकर पकड़ता रहता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उसका संतुलन बिल्कुल नहीं बिगड़ता.

रेड लाइट पर ठहर गईं लोगों की नजरें

स्टंट के दौरान रेड लाइट पर रुके कई वाहन चालक उसे देखते रह गए. वहीं, एक व्यक्ति ने इस पूरे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mgodzisz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 93 लाख (9.3 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे करीब 2.24 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोग कलाकार के हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह वाकई कमाल की स्किल है.' वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'काश वह सिर पर घूमती हुई प्लेट भी बैलेंस कर रहा होता.'

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: VIDEO: धरती बनी दहकती भट्टी! यूरोप से अमेरिका तक गर्मी का ऐसा तांडव...पिघल रही सड़कें और डस्टबिन

यह भी पढ़ें: पहले उगली आग, फिर बढ़ाया मदद का डिब्बा... महिला का फायर ब्रीदिंग वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: पहले उगली आग, फिर बढ़ाया मदद का डिब्बा... महिला का फायर ब्रीदिंग वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dangerous Stunt Video, Viral Stunt Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com