विज्ञापन

खाना बनाने से लेकर इमोशनल सपोर्ट देने तक... घर के कामकाज में मदद करेंगी दादी जी, जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस

जापान में'OK Grandma' सर्विस की मदद से 60 से 94 साल की महिलाएं किराए पर इमोशनल सपोर्ट, साथ और घर का खाना उपलब्ध करा रही हैं. यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है.

खाना बनाने से लेकर इमोशनल सपोर्ट देने तक... घर के कामकाज में मदद करेंगी दादी जी, जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस
जापान में शुरू हुई 'OK Grandma' सर्विस
सोशल मीडिया

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनों के बीच रहकर भी अकेले महसूस करते हैं. ऐसे समय में जापान से एक अनोखी पहल सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां अब जरूरत पड़ने पर आप 'किराए की दादी' बुला सकते हैं. ये दादियां सिर्फ खाना ही नहीं बनातीं, बल्कि जीवन के अनुभव साझा करती हैं और इमोशनल सपोर्ट भी देती हैं.

क्या है 'OK Grandma' सर्विस?

टोक्यो की कंपनी Client Partners ने 'OK Obaachan' यानी 'OK Grandma' नाम की खास सेवा शुरू की है. इस सेवा के तहत 60 से 94 साल की महिलाएं लोगों के घर जाकर उनकी जरूरत के मुताबिक मदद करती हैं. कोई उनसे घर का खाना बनवाता है तो कोई सिर्फ उनके साथ बैठकर बातें करता है.

कितना देना पड़ता है किराया

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर thepagez नाम से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है कि इस सेवा के लिए लोगों को प्रति घंटे 3,300 जापानी येन (1917.07 भारतीय रुपये) के अलावा यात्रा का खर्च अलग देना होता है. बदले में उन्हें अनुभव, अपनापन और एक ऐसा साथ मिलता है, जिसकी आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई लोगों को जरूरत फील होती है.

दादियों को भी मिल रहा सहारा

इस पहल का मकसद सिर्फ लोगों का अकेलापन दूर करना नहीं है, बल्कि बुजुर्ग महिलाओं को अतिरिक्त आय का मौका देना भी है. जापान में बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग अपनी पेंशन के साथ अतिरिक्त कमाई के लिए काम करते हैं और यह सेवा उनके लिए भी नई उम्मीद बन रही है.

पोस्ट पर लोगों का मिल रहा रिएक्शन

यह अनोखा आइडिया इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे अकेलेपन का शानदार समाधान बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि दादी का प्यार अगर किराए पर भी मिल जाए, तो कई जिंदगियों में मुस्कान लौट सकती है. एक यूजर ने लिखा, "Weldon Japan for good old age support, happy and tension free life." वहीं, एक यूजर ने लिखा, "Giving Aesthetics name to an old age kaam wali bai service."  एक यूजर ने लिखा कि यह एक अच्छा विचार है. यह आत्मनिर्भरता, रोजगार और बुज़ुर्गों की देखभाल में मदद करता है और साथ ही बुज़ुर्गों को ओल्ड एज होम में होने वाली परेशानियों से भी बचाता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे

यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grandma, Grandma Advice, Japan Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com