विज्ञापन

Met Gala 2026 में फैशन से ज्यादा छाए मीम्स! ऋतिक रोशन से मोटू पतलू तक, इंटरनेट ने बनाए Funny Memes

Met Gala 2026 इस बार सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि वायरल मीम्स के लिए भी चर्चा में रहा. ऋतिक रोशन से लेकर मोटू पतलू तक, सोशल मीडिया यूजर्स ने सेलेब्रिटीज के लुक्स पर मजेदार मीम्स बनाए, जिससे पूरा इवेंट इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा.

Met Gala 2026 में फैशन से ज्यादा छाए मीम्स! ऋतिक रोशन से मोटू पतलू तक, इंटरनेट ने बनाए Funny Memes
Met Gala 2026: रेड कार्पेट पर ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मीम्स का तूफान!

Met Gala 2026: हर साल की तरह इस बार भी Met Gala 2026 में सितारों का जलवा देखने को मिला, लेकिन असली शो इस बार भी सोशल मीडिया ने ही चुरा लिया. जहां एक तरफ रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज अपने अनोखे और बोल्ड आउटफिट्स में नजर आए, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट यूजर्स ने इन लुक्स को मीम्स में बदलकर पूरे इवेंट को और भी दिलचस्प बना दिया.

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट Met Gala हर साल सुर्खियों में रहता है, और 2026 भी इससे अलग नहीं रहा. इस बार का थीम 'फैशन इज आर्ट' था, जिसे मेट्रोपॉलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की स्प्रिंग एग्जीबिशन से प्रेरित बताया गया. इस थीम के तहत सेलेब्रिटीज को खुद को एक 'चलती-फिरती कला' के रूप में पेश करना था.

सोशल मीडिया पर छाए मीम्स

जैसे ही रेड कार्पेट शुरू हुआ, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने सेलेब्रिटीज के आउटफिट्स पर जमकर मजाकिया और कभी-कभी तीखे कमेंट्स किए. सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ऋतिक रोशन, जिनके पुराने स्टाइल की तुलना कुछ इंटरनेशनल लुक्स से की गई. वहीं, कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू से भी कई लुक्स की तुलना करते हुए मजेदार मीम्स बनाए गए.

फिल्म से जुड़ा मजेदार कनेक्शन

इसी बीच The Devil Wears Prada 2 की रिलीज ने भी मीम्स को और हवा दी. फिल्म में Meryl Streep का किरदार, जो Anna Wintour से प्रेरित माना जाता है, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. चूंकि, अन्ना विंटूर ही Met Gala को होस्ट करती हैं, ऐसे में यूजर्स ने इस कनेक्शन पर जमकर मजे लिए.

अजीब लुक्स पर आई मजेदार प्रतिक्रिया

मॉडल Heidi Klum का लिविंग स्टैच्यू लुक काफी वायरल हुआ. लोगों ने इसकी तुलना ऋतिक रोशन के Dhoom 2 वाले स्टाइल से कर डाली.

वहीं, पॉप स्टार Katy Perry का फेस कवर करने वाला हेडपीस भी इंटरनेट पर छा गया और देखते ही देखते यह मीम मटेरियल बन गया.

वीर दास ने भी लिया मजा

कॉमेडियन वीर दास ने भी इस मौके पर मजेदार कमेंट किया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

यह भी पढ़ें: 15 फीट के मगरमच्छ के पेट से मिला लापता होटल मालिक का शव! रोंगटे खड़े कर देगी डरावनी घटना

32 करोड़ साल पहले आपका घर किस देश में था? नया मैप खोलेगा पृथ्वी के हैरान कर देने वाले राज!

सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर ने रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Met Gala 2026 Memes, Hrithik Roshan Met Gala, Met Gala 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com