विज्ञापन

छठ पूजा: रोहिणी-द्वारका से कालिंदी कुंज तक दिल्ली में 1 हजार घाट-तालाबों में भव्य सजावट, नोएडा-गाजियाबाद भी तैयार, देखें LIST

Delhi-Noida Chhath Ghat List 2026: दिल्ली एनसीआर में पूर्वांचल की बड़ी आबादी रहती है. यहां दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में 1 हजार से ज्यादा घाट और तालाब छठ पूजा के लिए बनाए गए हैं, जहां कल से नहाय खाय के साथ त्योहार शुरू होगा.

छठ पूजा: रोहिणी-द्वारका से कालिंदी कुंज तक दिल्ली में 1 हजार घाट-तालाबों में भव्य सजावट, नोएडा-गाजियाबाद भी तैयार, देखें LIST
Chhath Puja 2026 Ghat: दिल्ली नोएडा के छठ घाट
Gemini Graphics
नई दिल्ली/नोएडा:

छठ पूजा को देखते हुए दिल्ली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में एक हजार से अधिक घाट बनाए गए हैं. दिल्ली में मुनक नहर किनारे 11 किमी लंबा विशाल छठ घाट भी बना है. यह दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट है. दिल्ली में यमुना प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों और पार्कों में 1000 से अधिक कृत्रिम मॉडल घाट बनाए गए हैं. दिल्ली में आईटीओ,द्वारका, कालिंदी कुंज, रोहिणी, उत्तम नगर से कालकाजी तक घाट सज गए हैं. जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी 200 से ज्यादा घाट बने हैं. 

यमुना नदी के पारंपरिक घाट (Chhath Puja 2026 Ghat)

  •   आईटीओ छठ घाट (दिल्ली का सबसे बड़ा घाट)
  •   सूर घाट और राम घाट (वजीराबाद) 
  •   कुदसिया घाट और निगमबोध घाट 
  •   कालिंदी कुंज घाट 
  •   सोनिया विहार और श्याम घाट 
  •   यमुना किनारे कालिंदी कुंज-नोएडा बॉर्डर पर छठ घाट 

दिल्ली के मुख्य मॉडल तालाब

  •  मयूर विहार फेज-1 व फेज-3 के डीडीए पार्क घाट
  •  द्वारका (Dwarka): सेक्टर-11, सेक्टर-14 और भरथल गांव के तालाब
  •  रोहिणी में स्वर्ण जयंती पार्क (जापानी पार्क) और सेक्टर-16/18 के डीडीए पार्क
  •   दक्षिण दिल्ली में चिराग दिल्ली तालाब, खिड़की एक्सटेंशन, तुगलकाबाद और कालकाजी के पार्क
  •  पश्चिमी दिल्ली में जनकपुरी, उत्तम नगर, हस्तसाल और पंजाबी बाग स्टेडियम का मैदान

नोएडा में 17 बड़े छठ घाट 

नोएडा अथॉरिटी और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 17 बड़े छठ घाटों और 40 से अधिक साइट पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं. नोएडा स्टेडियम (सेक्टर-21A) में 160 फीट लंबा, 40 मीटर चौड़ा और 4 फीट गहरा एक विशाल पक्का कृत्रिम तालाब तैयार किया जाता है.सेंट्रल पार्क सेक्टर-75) में गोल्फ सिटी और पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी के बीच 60×25 फीट का भव्य अस्थायी छठ घाट बना है. बायोडायवर्सिटी पार्क (सेक्टर-91) की सोसायटी में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस् है. सेक्टर-43 के चिल्ड्रेंस पार्क और सेक्टर-22,56 के अलावा सेक्टर-43, 45, 56 (जी-ब्लॉक), कमर्शियल प्लॉट 62 और 122 कम्युनिटी सेंटर के पास घाट बना है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छठ घाट

एक मूर्ति चौक की बात करें चेरी काउंटी पुलिस पोस्ट के पास का सबसे बड़ा सामूहिक छठ घाट है. हिमालया प्राइड, ग्रीन आर्क, गौर सिटी-1 और 2 और निराला एस्टेट के क्लब, स्वीमिंग पूल परिसर में भी घाट हैं.ग्रेटर नोएडा में हिंडन किनारे सूरजपुर, कुलेसरा, कासना, नॉलेज पार्क-1 छठ पूजा पार्क और सेक्टर-ईटा-1, ओमिक्रॉन पार्क भी है. 

गाजियाबाद के छठ घाट 

गाजियाबाद में पूर्वांचल महासंघ और नगर निगम ने हिंडन नदी के घाटों को सजाया है. सोसायटी में भी कृत्रिम तालाब बने हैं.हिंडन नदी छठ घाट की बात करें तो पुराना हिंडन पुल (जीटी रोड घाट) गाजियाबाद का सबसे विशाल छठ घाट है. जल प्रवाह और सुरक्षा बैरिकेडिंग है.  इंदिरापुरम में हिंडन किनारे कनावनी पुल घाट बना है, जो ट्रांस हिंडन का सबसे बड़ा घाट है.  वैशाली और वसुंधरा के साथ इंदिरापुरम के वैभव खंड और न्याय खंड के पार्कों में कृत्रिम तालाब और सोसायटी के स्विमिंग पूल में छठ पूजा होगी. वसुंधरा सेक्टर-1 और सेक्टर 15 के सेंट्रल पार्क के कृत्रिम तालाब बने हैं. साहिबाबाद और राजेंद्र नगर के श्याम पार्क मेन और लाजपत नगर में भी जलाशय बने हैं. क्रॉसिंग रिपब्लिक और सिद्धार्थ विहार की सोसायटी के सेंट्रल ग्रीन एरिया और एबीईएस कॉलेज रोड में भी अस्थायी घाट बने हैं. 

यमुना घाट पर तैयारी 

हिंडन और यमुना के प्रदूषण के कारण अधिकांश कृत्रिम तालाबों में गंगाजल और टैंकरों से स्वच्छ पानी भरा गया है. सभी गंगाघाट और यमुना घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए ढंके हुए टेंट और बायो टॉयलेट बने हैं. एनडीआरएफ, गोताखोर, एंबुलेंस, दमकल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में सबसे लंबा 11 किलोमीटर छठ घाट का शुभारंभ, 5 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को मिलेगी सुविधा

Chhath Puja 2026 LIVE: कल से शुरू होगा छठ का महापर्व, जानें नहाय-खाय का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी जानकारी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja 2026 Ghat, Chhath Puja 2026, Purvanchal, Chhath Puja 2026 Timing, Longest Chhath Ghat Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com