विज्ञापन

मधुबाला से लेकर दिव्या भारती तक...जब मेट गाला में जातीं बीते जमाने की ये टॉप एक्ट्रेसेस, तो कैसा होता लुक?

क्या आपने कभी इमैजिन किया है कि अगर बीते जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आज जिंदा होती तो मेट गाला में किस तरह पहुंचती और उनका लुक कैसे होता. AI ने इस कल्पना को सच कर दिया है.

मधुबाला से लेकर दिव्या भारती तक...जब मेट गाला में जातीं बीते जमाने की ये टॉप एक्ट्रेसेस, तो कैसा होता लुक?
मेट गाला के रेड कार्पेट पर दिखीं बीते जमाने की एक्ट्रेसेस

सोमवार यानी 4 मई को न्यूयॉर्क के म्यूजियम में मेट गाला का आयोजन हुआ है, जहां देश-विदेश की बड़ी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर चल कर लाइमलाइट बटोरी. इस साल मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है. यहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट था. मेट गाला में ईशा अंबानी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा जैसे कई सेलिब्रिटीज नजर आए. हर साल मेट गाला में इंडियन सेलिब्रिटीज फैशन की नई परिभाषा गढ़ते हैं. लेकिन क्या आपने कभी इमैजिन किया है कि अगर बीते जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आज जिंदा होती तो मेट गाला में किस तरह पहुंचती और उनका लुक कैसे होता. AI ने इस कल्पना को सच कर दिया है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी कल्पना जीवंत होती दिख रही है.

दिवंगत एक्ट्रेसेस को AI ने रेट कार्पेट पर उतारा

इंस्टाग्राम पर ये एआई जेनरेटेड तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें बीते जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेसेस मेट गाला की रेड कार्पेट पर अपने अनोखे अंदाज और स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं. सबसे पहले दिखती हैं बॉलीवुड की शान मधुबाला. मधुबाला का एआई अवतार तस्वीर में पिंक और बेज कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरे नंबर पर तस्वीर में 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती नजर आती हैं. दिव्या ने स्काई ब्लू कलर का वन शोल्डर गाउन पहना है. दिव्या का ये काल्पनिक लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है.

तीसरे नंबर पर तस्वीर में 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा स्मिता पाटिल हैं, जिन्होंने कुंदन जड़ाऊ गाउन पहना है. आखिर में व्हाइट पर्ल गाउन में मीना कुमारी नजर आती हैं. कल्पना में ही सही इन दिवंगत एक्ट्रेसेस को इस तरह के लुक्स में देखना इनके फैंस के लिए विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

फैंस ने बरसाया प्यार

इस पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इनकी कोई तुलना नहीं कर सकता, वो सबसे खूबसूरत हैं. दूसरे ने लिखा, स्मिता पाटिल जी स्टनिंग. वहीं एक ने दिव्या को बेस्ट बताया. वहीं मधुबाला के फैन ने लिखा, मधुबाला सच में परी सी दिख रही हैं. 

यह भी पढ़ें: 62 साल के विंदु दारा सिंह की रशियन वाइफ की 9 तस्वीरें, तब्बू की स्टार सिस्टर से हुई थी पहली शादी, 32 में हुआ तलाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Met Gala 2026, Met Gala AI Images, Bollywood Actresses AI Look, Madhubala AI Met Gala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com