जुगाड़ के लिए भारतीयों को पूरी दुनिया में जाना जाता है. जुगाड़ (Jugaad) से यहां लोग कार को हेलिकॉप्टर तक बना लेते हैं. ऐसा ही कुछ किया कश्मीर (Kashmir) के एक टीचर (Teacher) ने, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये शख्स पेशे से एक टीचर हैं और इनका नाम है बिलाल अहमद (Bilal Ahmed). इन्होंने एक पुरानी कार को सोलर कार (Solar Car) बना दिया है और जो देखने में बिल्कुल किसी हॉलीवुड फिल्मों की कार जैसी दिखती है. जहां एक ओर लोग हर रोज़ बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम से परेशान हैं, वहीं बिलाल का ये प्रोजेक्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है.
@basiitzargar ने कार की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है. आप देख सकते हैं कि इस कार पर सोलर पैनल लगे हुए हैं. ये सौर ऊर्जा से चार्ज होती है और यहां तक कि ये कार सुपर कार की तरह ही खुलती भी है. बिलाल दिव्यांगों के लिए भी लग्जरी कार बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए. उसके बाद उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाली ये कार बनाने के बारे में सोचा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Photos:
Bilal Ahmed, a maths teacher from Srinagar, has developed a solar car. Bilal has been working on this project for last 11 years pic.twitter.com/Co0eq9X44h
— Basit Zargar (باسط) (@basiitzargar) June 20, 2022
बिलाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने इस कार को बनाने में 11 साल तक मेहनत की है. फिलहाल वो एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कई कारों पर रिसर्च कर इस कार को बनाया है और ये कार कश्मीर के वातावरण के भी अनुकूल है. यहां तक कि इस कार के चलने पर कोई आवाज़ भी नहीं होती.
कार को बनाने में 16 लाख रुपये लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस कार को रिमोट कंट्रोल से भी चलाया जा सकता है. जब लोगों ने इस कार को देखा तो वो भी हैरान रह गए और सभी बिलाल के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कौन हैं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं